1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' की शूटिंग का आखिरी दिन, पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस सहित पूरी टीम हुई इमोशनल

'कसौटी जिंदगी की 2' की शूटिंग का आखिरी दिन, पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस सहित पूरी टीम हुई इमोशनल

 Published : Sep 17, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 09:25 pm IST

'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल का आखिरी एपिसोड अगले महीने की 3 तारीख को टेलिकास्ट होगा। शूटिंग के आखिरी दिन सेट पर सभी इमोशनल हो गए। 

kasautii zindagii kay 2 latest news- India TV Hindi
साहिल आनंद और पूजा बनर्जी ने आखिरी बार शो की शूटिंग की Image Source : INSTAGRAM

एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' अगले महीने ऑफ एयर होने वाला है। इस शो की शूटिंग का आज आखिरी दिन था। पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस सहित पूरी टीम ने सेट पर केक काटा। वहीं, सीरियल में अनुराग बासु (पार्थ समथान) की बहन निवेदिता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति अनुपम का किरदार प्ले करने वाले अभिनेता साहिल आनंद ने आखिरी बार शूटिंग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट की कई फोटोज शेयर की हैं और को-स्टार्स के साथ बिताए गए पलों को याद दिया। 

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पार्थ और एरिका सेट पर केक काटते दिखाई दे रहे हैं। एरिका ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को धन्यवाद कहा है।

साहिल आनंद ने पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस, पूजा बनर्जी और शुभावी चौकसी के साथ फोटोज शेयर की है। उन्होंने सेट की भी फोटो शेयर की। उन्होंने इमोशनल नोट लिखा, "पता नहीं कि अगली बार किसी दूसरी प्रोजेक्ट में कब साथ में काम करने का मौका मिलेगा और कब सेट पर फिर से मस्ती करेंगे। लेकिन ऑफ स्क्रीन पागलपंती अब शुरू हुई है।

पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस का शो 'कसौटी जिंदगी के' अक्टूबर में हो जाएगा बंद, सीरियल में होगी इस किरदार की वापसी

साहिल ने एकता कपूर के साथ-साथ अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके किरदार को इतना प्यार दिया। 

पूजा बनर्जी ने भी सेट की फोटो शेयर की और अपने किरदार निवेदिता बासु को अलविदा कहा। 

गौरतलब है कि शो के लीड एक्टर पार्थ समथान पहले ही शो छोड़ने का मन बना चुके थे। इसके बाद मेकर्स ने सीरियल को ही बंद करने का फैसला लिया है। पार्थ जल्द ही वेब शो 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में दिखाई देंगे। 

'कसौटी जिंदगी की' एक रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरीज है, जिसमें पार्थ समथान, एरिका फर्नाडीज और आमना शरीफ सहित कई कलाकार हैं। यह साल 2001 में प्रसारित होनी वाली हिट सीरीज 'कसौटी जिंदगी की' की एक रीबूट है, जिसमें श्वेता तिवारी, सीजेन खान, हितेन तेजवानी, रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया जैसे कलाकार थे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन