1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' की 'प्रेरणा' का नया हेयरस्टाइल, कोरोना काल में घर पर खुद की कटिंग

'कसौटी जिंदगी की 2' की 'प्रेरणा' का नया हेयरस्टाइल, कोरोना काल में घर पर खुद की कटिंग

 Published : Jul 21, 2020 08:43 am IST,  Updated : Jul 21, 2020 08:43 am IST

फेमस टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इन दिनों 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में प्रेरणा का रोल निभा रही हैं।

Erica Fernandes gets a new quarantine hairdo- India TV Hindi
एरिका फर्नांडिस का नया हेयरस्टाइल फैंस को आया पसंद Image Source : INSTAGRAM: @IAM_EJF

एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि उन्होंने कोरोना काल में घर पर ही बालों की कटिंग की है। उनका नया हेयरस्टाइल सेलेब्स से लेकर फैंस तक को पसंद आ रहा है। एरिका ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया था, जो वायरल हो रहा है।

एरिका इस लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुद काटा है। देखिए उनका ये वायरल वीडियो:

कसौटी जिंदगी की 2: आज से शूटिंग होगी शुरू, पार्थ समथान इस महीने से कर सकते हैं ज्वॉइन

बता दें कि कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सीरियल के ट्रैक की बात करें तो अनुराग (पार्थ समथान) और प्रेरणा (एरिका फर्नांडिस) की जिंदगी में एक बार फिर मिस्टर बजाज की एंट्री हो गई है, लेकिन इस बार ये रोल करण पटेल निभा रहे हैं। उन्होंने शो में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस किया है।

कुछ दिनों पहले ही पार्थ समथान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया था। इसके बाद कुछ दिन के लिए शो की शूटिंग रोक दी गई थी और अन्य कलाकारों का कोरोना टेस्ट हुआ था। फैंस के लिए राहत की बात ये रही कि सीरियल के सभी स्टार्स की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद फिर से शूटिंग शुरू हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन