1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 12 के सेट से आई पहली तस्वीर, 2 दिन बाद से शुरू हो रही शूटिंग

KBC 12 के सेट से आई पहली तस्वीर, 2 दिन बाद से शुरू हो रही शूटिंग

 Published : Sep 04, 2020 05:20 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 05:29 pm IST

कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू कर दी थी। अब केबीसी 12 का सेट पूरी तरह तैयार हो गया है।

kaun banega crorepati 12 set first look shooting starts 7 september- India TV Hindi
'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग 7 सितंबर से शुरू होगी Image Source : TWITTER

पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू कर दी थी। अब केबीसी 12 का सेट पूरी तरह तैयार हो गया है। इसका नया लुक सामने आया है। बता दें कि हाल ही में केबीसी 12 के दो मेंबर्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। 

सोनी टीवी ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर केबीसी 12 के सेट की पहली तस्वीर साझा की है। नीले रंग में ये बेहद शानदार लग रहा है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- आज से 2 दिन बाद यानि 7 सितंबर से शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के दो मेंबर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का पहला प्रोमो आउट हुआ था। इसमें होस्ट अमिताभ बच्चन लोगों को जिंदगी और करियर को फिर से नए सिरे से शुरू करने की प्रेरणा दे रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट गेम खेलने के साथ-साथ अपने संघर्ष की कहानी भी बयां करेंगे, जो इस कोविड 19 महामारी में दर्शकों को प्रोत्साहित करेगी। 

कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद शो पर वापसी पर अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-  काम पर वापसी हो गई है.. समुद्री ब्लू कलर के पीपीई किट में...। केबीसी 12.. 2000 शुरू.. आज साल 2020 में.. 20 साल। अद्भुत.. यही लाइफटाइम है।"

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। सभी का अस्पताल में इलाज भी हुआ। कोविड 19 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब सभी अपने घर लौट चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन