1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 12 के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा ये सवाल

KBC 12 के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा ये सवाल

 Published : Sep 28, 2020 09:53 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 10:28 pm IST

पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन शुरू हो गया है। होस्ट अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा भी एक सवाल पूछा।

Aarti and Amitabh- India TV Hindi
Aarti and Amitabh Image Source : INSTAGRAM/SONY LIV

पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन शुरू हो गया है। इसके पहले एपिसोड में पहली प्रतिभागी के रूप में मध्य प्रदेश की आरती जगताप शामिल हुईं। होस्ट अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा भी एक सवाल पूछा। 

अमिताभ बच्चन ने आरती को एक गाने का ऑडियो सुनाया, जो सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से जुड़ा था। बिग बी ने पूछा कि इस फिल्म से किस एक्ट्रेस ने डेब्यू किया है। उन्होंने ऑप्शन में कई अभिनेत्रियों का नाम लिया। आरती ने सही जवाब देते हुए संजना सांघी के नाम के ऑप्शन का चुनाव किया।

अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा कि सुशांत की दर्दनाक मौत हो गई। अब वो हमारे बीच नहीं हैं। गौरतलब है कि 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित फ्लैट में सुशांत मृत पाए गए थे। उनकी मौत की गुत्थी तीन एजेंसियां सुलझा रही हैं। 

सीबीआई ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सुशांत की मौत की जांच प्रोफेशनल तरीके से हो रही है। इस केस की हर एंगल से जांच हो रही है। किसी भी पहलू को छोड़ नहीं सकते हैं। सीबीआई की ये बयान तब सामने आया, जब सुशांत के परिवार की तरफ से सवाल उठाया गया कि सीबीआई जांच में ढिलाई बरत रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन