1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 13: अमिताभ बच्चन के गेम शो को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचीं हिमानी बुंदेला

KBC 13: अमिताभ बच्चन के गेम शो को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचीं हिमानी बुंदेला

 Published : Aug 26, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 10:53 am IST

शो के 13वें सीजन का पहला करोड़पति अब मिल गया है। केबीसी 13 के प्रोमो में दिखाया गया है कि एक दिव्यांग कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है।

Himani Bundela- India TV Hindi
KBC 13: अमिताभ बच्चन के गेमशो को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचीं हिमानी बुंदेला   Image Source : INSTAGRAM/SONY TV

अमिताभ बच्चन की तरफ से होस्ट किया जाने वाला गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 13 का प्रीमियर 23 अगस्त को हुआ था। शो के 13वें सीजन का पहला करोड़पति अब मिल गया है। केबीसी 13 के प्रोमो में दिखाया गया है कि एक दिव्यांग कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है। वह 7 करोड़ रुपये के आखिरी सवाल का सामना करती नजर आ रही हैं। 

पिछले सीजन में केबीसी को चार करोड़पति मिले थे और ये सभी महिलाएं थीं। देखना दिलचस्प होगा कि केबीसी 13 को कितने करोड़पति मिलते हैं। हालिया प्रोमो को साझा करते हुए सोनी टीवी ने लिखा, "केबीसी 13 के मंच पर आईं हिमानी बुंदेला क्या आपके ज्ञान और हौसले की ताकत से बनेंगी इस साल की पहली करोड़पति?"

केबीसी 13 सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे दिखाया जाएगा। इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट ज्ञान राज ने घर में 3.2 लाख रुपये लेकर घर गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन