1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 13: जब रानी मुखर्जी, सैफ अली खान करेंगे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना

KBC 13: जब रानी मुखर्जी, सैफ अली खान करेंगे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना

 Published : Nov 16, 2021 11:47 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 11:47 pm IST

रानी मुखर्जी और सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के गेम शो में शिरकत करेंगे।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
KBC 13: जब रानी मुखर्जी, सैफ अली खान करेंगे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN

बॉलीवुड अभिनेता रानी मुखर्जी और सैफ अली खान, शरवरी वाघ और सिद्धांत चर्तुवेदी के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के शुक्रवार के विशेष एपिसोड के लिए हॉटसीट पर दिखाई देंगे।

वे मेजबान अमिताभ बच्चन के साथ खेल खेलेंगे और बॉलीवुड में अपने करियर से जुड़ी कुछ व्यक्तिगत कहानियां भी साझा करेंगे और उद्योग में अपने अनुभव के बारे में भी बताएंगे। वे अपने निजी जीवन के बारे में भी बात करेंगे और कुछ किस्से साझा करेंगे।

सिद्धांत चर्तुवेदी और शरवरी 'यूपी हिले पटना हिले' गाने पर डांस करते नजर आएंगे और सैफ और रानी कोलकाता से अपने संबंध और बंगाली व्यंजन के बारे में खुलकर बात करेंगे।

साथ ही 12 साल बाद साथ काम करने की बात भी करेंगे। इसके अलावा अमिताभ सैफ और रानी के साथ 'पोल खोल के बोल' नाम का गेम खेलेंगे और वह फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'शावा शव' पर मेहमानों के साथ थिरकेंगे।

कौन बनेगा करोड़पति 13 का 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड 19 नवंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन