1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी-विशाल आदित्य सिंह ने किया 'पहला नशा' गाने पर रोमांस

Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी-विशाल आदित्य सिंह ने किया 'पहला नशा' गाने पर रोमांस

 Published : Jul 04, 2021 05:21 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 05:33 pm IST

कलर्स टीवी की तरफ से साझा किए गए एक नए प्रोमो में, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Khataron Ke Khiladi 11- India TV Hindi
Khataron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी-विशाल आदित्य सिंह ने किया 'पहला नशा' गाने पर रोमांस Image Source : INSTAGRAM/COLORS TV

खतरों के खिलाड़ी 11 केवल स्टंट के लोकर भी नहीं बल्कि यहा बहुत सारी मस्ती और प्यार भरे मोमेंट्स में भी नजक आते है। कलर्स टीवी की तरफ से साझा किए गए एक नए प्रोमो में, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे 'पहला नशा पहला खुमार' गाने पर डांस करते हैं जबकि बाकी कंटेस्टेंट दिल खोलकर हंसते दिखाई दे रहे हैं।

अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह खतरों के खिलाड़ी 11 में कर रहे हैं एक दूसरे के साथ रोमांस

खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रीमियर 17 जुलाई को कलर्स टीवी पर होगा। एक नए प्रोमो में अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह पहला नशा गाने पर डांस करते हुए एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस पर तंज कसते हुए होस्ट रोहित शेट्टी कहते हैं, 'सलमान भाई, अब समझ में आया।'

इसके बाद ये कंटेस्टेंट बेकाबू होकर हंसते नजर आ रहे हैं। प्रोमो को साझा करते हुए, कलर्स टीवी ने इसे कैप्शन दिया, "नया प्यार, ढ़ेर सारी मस्ती और डर! खतरों के खिलाड़ी सीजन 11, 17 जुलाई से शुरू हो रहा है।"

खतरों के खिलाड़ी 11 के बारे में

इस सीजन में 13 टेलीविजन हस्तियां खतरों की खिलाड़ी 11 में भाग ले रही हैं। इनमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महेक चहल और सना मकबुल शामिल हैं। संभवतः  खतरों के खिलाड़ी 11 कलर्स टीवी पर माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने 3 की जगह लेगा। इसका प्रीमियर जुलाई में वीकेंड स्लॉट में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन