1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: बिजली के झटके खा-खाकर अर्जुन बिजलानी का हुआ बुरा हाल, देखिए नया Promo

Khatron Ke Khiladi 11: बिजली के झटके खा-खाकर अर्जुन बिजलानी का हुआ बुरा हाल, देखिए नया Promo

 Published : Jun 19, 2021 11:42 am IST,  Updated : Jun 19, 2021 11:42 am IST

रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी अपने डर का सामना करते दिखाई दे रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 11 arjun bijlani Bijli ke jhatke rohit shetty KKK11 new promo watch - India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 11: बिजली के झटके खा-खाकर अर्जुन बिजलानी का हुआ बुरा हाल, देखिए नया Promo Image Source : INSTAGRAM: COLORS TV

रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है। इससे पहले शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें टीवी के मशहूर एक्टर और कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी अपने डर का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है, क्योंकि अर्जुन बिजली के झटके खाने के बावजूद हंसी-मजाक कर रहे हैं। 

इस वीडियो में दिखाया गया है कि अर्जुन बिजलानी ऐसा स्टंट कर रहे हैं, जिसमें उन्हें बिजली के झटके लग रहे हैं। रोहित शेट्टी हैं- 'बिजली के झटकों ने याद दिला दी है इनको इनकी नानी, ये हैं हमारे अर्जुन बिजलानी।' वहीं, अर्जुन भी स्टंट करते हुए गाते हैं- 'बिजली गिराने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको बिजलानी बिजलानी'। फिर रोहित कहते हैं- 'ये है डर और डर का बैटल ग्राउंड, वेलकम टू केपटाउन।'

Video: रोहित शेट्टी की धमाकेदार एंट्री, जल्द शुरू होने वाला है 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "डेयरडेविल बनने की राह में है बिजली के झटके। लिमिटलेस डर और एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है खतरों के खिलाड़ी 11.. जल्द ही कलर्स पर।"

इस बार शो में अर्जुन बिजलानी के साथ दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, महक चहल, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद और सौरभ राज जैन खतरों से खेलते दिखाई देंगे। शो को इस बार भी रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। 

रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो हेलिकॉप्टर पर खड़े नज़र आ रहे हैं। विमान पहाड़ों के नीचे से आता हुआ दिखाई देता है, ये सीन काफी रोमांचक है। इसके कैप्शन में रोहित ने लिखा- '7 साल पहले मैंने इसी जगह पर केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की अपनी यात्रा शुरू की थी, उसी स्टंट पायलट वॉरेन के साथ, जो मेरे अनुसार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टंट पायलटों में से एक है! 7 साल और 7 सीज़न बाद, दुनिया बहुत बदल गई है ... लेकिन जो नहीं बदला वह है इस शो की भावना! भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन देखने के लिए तैयार हो जाइए। जल्द आ रहा है... खतरों के खिलाड़ी, सीजन 11'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन