1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: क्या 'बिग बॉस' की तरह ये रियलिटी शो 'छोड़ने' की सोच रहे हैं राहुल वैद्य?

Khatron Ke Khiladi 11: क्या 'बिग बॉस' की तरह ये रियलिटी शो 'छोड़ने' की सोच रहे हैं राहुल वैद्य?

 Published : Jun 16, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 05:28 pm IST

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आ चुके सिंगर राहुल वैद्य केपटाउन में स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग कर रहे हैं।  

Rahul Vaidya- India TV Hindi
क्या 'बिग बॉस' की तरह ये रियलिटी शो 'छोड़ने' की सोच रहे हैं राहुल वैद्य? Image Source : INSTAGRAM/RAHUL VAIDYA

जब से सिंगर राहुल वैद्य ने बिग बॉस 14 में दिशा परमार के लिए अपने प्यार का ऐलान किया है, तब से यह जोड़ी सुर्खियों का हिस्सा बन गई है। एक साथ पब्लिक में नजर आने से लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने तक, दोनों एक साथ अपने प्यार को बारे में लोगों से बताने में कोई नहीं करते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने फैंस के बीच अपनी और राहुल की एक खास तस्वीर को शेयर किया है।

बता दें कि दिशा को अपने मंगेतर राहुल की याद आ रही है। राहुल इस दौरान केप टाउन में एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर दिशा ने अपनी और राहुल की बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मैं अब वह दिन गिन रही हूं.. क्या तुम पहले ही नहीं वापस आ सकते हैं?" तस्वीर के लिए दिशा और राहुल एक दूसरे के बगल में खड़े होकर प्यार में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

दिशा की पोस्ट पर कंमेंट करते हुए राहुल वैद्य ने लिखा, "बस आ गया (ऑलमोस्ट देयर)... 3 2 1" और एक अन्य कमेंट में राहुल ने लिखा, "सोच रहा हूं कि शो से भी बाहर हो जाऊं।"

राहुल के बिग बॉस 14 के को-कंटेस्टेंट और करीबी दोस्त एली गोनी ने भी कमेंट किया। एली ने लिखा, "उसे सिर्फ 'एबॉर्ट' कहना है और वह अगले दो दिनों में तुम्हारे साथ रहेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन