1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'द कपिल शर्म शो' के ऑन-एयर की तारीख को लेकर कीकू शारदा का आया बयान

'द कपिल शर्म शो' के ऑन-एयर की तारीख को लेकर कीकू शारदा का आया बयान

 Published : Jun 01, 2021 04:47 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 04:47 pm IST

अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी चैट शो द कपिल शर्मा शो, जो ऑफ एयर हो गया था, एक नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में, अभिनेता-कॉमेडियन ने बताया था कि यह शो ऑफ एयर हो जाएगा। 

The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma- India TV Hindi
'द कपिल शर्म शो' के ऑन-एयर की तारीख को लेकर कीकू शारदा का आया बयान Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA

अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी चैट शो द कपिल शर्मा शो, जो ऑफ एयर हो गया था, एक नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में, अभिनेता-कॉमेडियन ने बताया था कि यह शो ऑफ एयर हो जाएगा। इसरे पीछे की वजह थी कपिल शर्मा का दूसरी बार पिता बनना। कपिल अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाह रहे थे, इस वजह उनके शो को ऑफ-एयर किया गया। 

हाल ही में कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। अब, लगभग दो महीने के बाद, कपिल शर्मा के अपने चैट शो के नए सीजन के साथ लौटने की खबर आ रही है। सब कुछ ठीक रहा तो कपिल जल्द टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

टेली चक्कर की रिपोर्ट में बताया गया था कि कपिल शर्मा शो का नया सीजन जुलाई में ऑनएयर किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है यह शो 21 जुलाई से ऑनएयर होगा। 

मगर अब कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रहे कीकू शारदा ने अपने एक बयान से शो के ऑनएयर होने की तारीख पर सवाल खड़ा कर दिया है। 

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कीकू शारदा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह शो जुलाई में ऑन-एयर होने जा रहा है। उन्होंने कहा, "प्रोडक्शन हाउस या चैनल की तरफ से भी इस तरह की कोई इनफार्मेशन नहीं मिली है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हम सभी सेट पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हम सरकार की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर कुछ नहीं करेंगे।"

शो का अहम हिस्सा रहे कृष्णा अभिषेक ने भी एक इंटरव्यू में बताया, ''यह शो टीवी पर लौट रहा है। हमने अभी डेट्स को अंतिम रूप दिया। हां, इस बार भी नई चीजें होंगी। इसे सेट एक में सुधार के तहत देखा जाएगा। हमारे पास एक नया सेट होगा और कुछ नए एडीशनल्स भी होंगे और मैं आपको इसके बारे में जल्द ही अच्छी खबर दूंगा।"

नए सीज़न के लिए शो के मेजबान, कपिल की योजना नए क्रिएटिव लोगों में को जोड़ने की है। इस शो में पहले से ही कृष्ण अभिषेक, किकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह नजर आए थे। नए सीजन में अधिक कलाकारों और लेखकों मौका दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन