1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या अगले हफ्ते बनने वाली हैं नेवी ऑफिसर की दुल्हन, जानें किस दिन रचाएंगी शादी

'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या अगले हफ्ते बनने वाली हैं नेवी ऑफिसर की दुल्हन, जानें किस दिन रचाएंगी शादी

 Published : Nov 12, 2021 05:17 pm IST,  Updated : Nov 12, 2021 05:17 pm IST

मशहूर टीवी सीरियल 'कुंडली भग्य' में 'प्रीता' का किरदार निभाने की वजह से अभिनेत्री श्रद्धा आर्या को घर-घर में पहचाना जाता है।

Shraddha Arya- India TV Hindi
'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या अगले हफ्ते बनने वाली हैं नेवी ऑफिसर की दुल्हन Image Source : INSTAGRAM/SHRADDHA ARYA

टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' शो की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के फैंस के लिए खुशखबरी है। शो में 'प्रीता' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अगले हफ्ते दिल्ली में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने बीते रिश्तों में कुछ कड़वे अनुभव के बाद, श्रद्धा ने एक अरेंज मैरिज का विकल्प चुना। उनके मंगेतर रोहन नेवी में ऑफिसर हैं और दिल्ली में रहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि श्रद्धा की शादी में दोनों परिवारों के साथ बहुत ही करीबी लोग शामिल होंगे। श्रद्धा और रोहन हाल ही में मिले और उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां कह दी। उनकी शादी 16 नवंबर को होने वाली है।

श्रद्धा आर्या ने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' जीतकर फेम हासिल किया। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'निशब्द' में काम किया। अभिनेत्री ने 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे शो में भी मुख्य भूमिका निभाई है। 

अभिनेत्री ने 'कुंडली भाग्य' में अब तक का अपना सबसे बेहतरीन रोल निभाया, जहां धीरज धूपर के साथ उनकी जोड़ी घर-घर में पहचानी जाने लगी। अपने निजी जिंदगी में श्रद्धा ने 2015 में एक एनआरआई से सगाई की थी, लेकिन जल्द ही उनकी सगाई टूट गई। उन्हें 'नच बलिए 9' में बॉयफ्रेंड आलम मक्कड़ के साथ हिस्सा लेते हुए भी देखा गया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद यह जोड़ी भी अलग हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन