1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेहद 2 में जेनिफर विंगेट के साथ नजर नहीं आएंगे कुशाल टंडन?

बेहद 2 में जेनिफर विंगेट के साथ नजर नहीं आएंगे कुशाल टंडन?

 Published : Mar 29, 2019 06:51 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 06:52 pm IST

जेनिफर विगेंट के शो 'बेहद' का दूसरा सीजन आने वाला है। इस सीजन में जेनिफर के साथ कुशाल टंडन नजर नहीं आएंगे।

jennifer winget and kushal tondon- India TV Hindi
jennifer winget and kushal tondon

जेनिफर विगेंट(Jennifer Winget) का सोनी टीवी पर आने वाला शो 'बेहद' लोगों को काफी पसंद आया था। शो में जेनफर विगेंट के साथ कुशाल टंडन(Kushal tondon) नजर आए थे। यह शो सोनी टीवी पर 2016-17 में आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है। जेनिफर तो इस शो के लिए तैयार हैं मगर कुशाल इस सीजन में नजर नहीं आने वाले हैं।

बेहद शो के फैन्स इस बार नाराज हो सकते हैं। क्योंकि उनके फेवरेट कुशाल टंडन शायद इस सीजन में नजर नहीं आएंगे। एक इंटरव्यू में जब कुशाल से बेहद के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने अभी तक बेहद के सीक्वल के बारे में नहीं सुना है। मैं इस बारे में आपसे सुन रहा हूं। मैंने शो का पहला सीजन किया था और मुझे इसमें बहुत मजा आया था। मैं कुछ अलग करना पसंद करुंगा।

बेहद सीरियल एक रोमांटिक-क्राइम ड्रामा है जो एक साइको महिला माया की कहानी है। माया अर्जुन से बेइंतेहा प्यार करती हैं जिसके लिए वह कुछ भी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेहद 2 अप्रैल में शुरू होगा।

Also Read:

चाहत खन्ना का दावा- होली पर 14 गुंडों ने उनकी कार पर किया हमला, बताई पूरी कहानी

उड़ान' की चकोर हुईं रिप्लेस, मीरा देओस्थले की जगह अब नज़र आएंगी तोरल रासपुत्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन