1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: लड़ाई- झगड़े के बीच मधुरिमा तुली ने अपने बर्थडे पर बलिए विशाल सिंह के चेहरे पर लगाया केक, फिर...

Nach Baliye 9: लड़ाई- झगड़े के बीच मधुरिमा तुली ने अपने बर्थडे पर बलिए विशाल सिंह के चेहरे पर लगाया केक, फिर...

 Published : Aug 21, 2019 09:47 am IST,  Updated : Aug 21, 2019 10:09 am IST

नच बलिए 9 की कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच आए दिन लड़ाई की खबर आती है लेकिन हाल ही में इस कपल का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।

...- India TV Hindi
मधुरिमा तुली- विशाल आदित्य सिंह

नच बलिए 9 की कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच आए दिन लड़ाई की खबर आती है लेकिन हाल ही में इस कपल का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मधुरिमा, अंकित के चेहरे पर केक लगाती नजर आ रही है।  दरअसल बात यह है कि हाल ही में मधुरिमा ने 'नच बलिए' टीम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। और केक काटने बाद मधुरिमा सभी को केक खिलाती नजर आईं और इसी बीच नच बलिए के दूसरे कंटेस्टेंट अली गोनी विशाल का चेहरा मधुरिमा के आगे करते हैं तो मधुरिमा केक उठाकर उनके पूरे चेहरे पर लगा देती हैं।

ये किसी स्वीट रिवेंज से कम नहीं दिखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि शो में मधुरिमा और विशाल के बीच झगड़ों की खबर आए दिन आती रहती है। पिछले एपिसोड में शो की जज रवीना टंडन ने दोनों को एक डेट पर भी भेजा था। जिस दौरान विशाल ने मधुरिमा की काफी इंसल्ट की थी। दोनों एक-दूसरे पर अक्सर इल्जाम लगाते रहते हैं साथी ही विशाल अक्सर शो छोड़ने की धमकी भी देते हैं।

मधुरिमा ने अंग्रेजी पॉर्टल पिंकविला से खास बातचीत में कहा था कि वह अक्सर बोलते हैं मैं शो छोड़ दूंगा लेकिन वह सिर्फ स्पेशल अटेंशन के लिए ऐसा करते हैं। अगर वह शो छोड़ भी देंगे तो वह उनकी पर्सनल च्वॉइस है।

ये भी पढ़ें:

अमिताभ बच्चन और कपिल शर्मा ने किया अपनी पहली कमाई का खुलासा

करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' की पूरी स्टारकास्ट का वीडियो आया सामने

फिर विवादों में अनुराग कश्यप का 'सेक्रेड गेम्स 2', इस सीन से गुस्साए BJP के नेता ने दर्ज कराई FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन