1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' में इंद्र का किरदार निभा चुके सतीश कौल लॉकडाउन में हैं बेहाल, बेसिक चीजों के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष

'महाभारत' में इंद्र का किरदार निभा चुके सतीश कौल लॉकडाउन में हैं बेहाल, बेसिक चीजों के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष

 Published : May 21, 2020 11:08 pm IST,  Updated : May 21, 2020 11:08 pm IST

महाभारत में इंद्र का किरदार निभा चुके सतीश कौल लॉकडाउन में बेसिक चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

satish kaul- India TV Hindi
सतीश कौल Image Source : INSTAGRAM/PRITI SAPRU

बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्र का किरदार निभा चुके सतीश कौल लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से उन्हें बुनियादी चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। 73 साल के सतीश कौल 300 से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने लॉकडाउन में जूझ रहे आर्थिक संकट के बारे में पीटीआई से बातचीत में बताया।

सतीश कौल ने कहा- मैं लुधियाना में एक छोटे से किराए के घर में रह रहा हूं। इससे पहले मैं एक ओल्ड एज होम में रह रहा था। लेकिन तबीयत ठीक थी मगर लॉकडाउन के चलते खराब हुई है। मुझे दवाओं, खाने-पीने के सामान जैसी बेसिक चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा- मैं  मैं इंडस्ट्री के लोगों से अपील करता हूं कि मेरी सहायता करें। मुझे एक एक्टर के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।

वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे। जहां उन्होंने एक्टिंग स्कूल खोला था मगर उनका यह प्रोजेक्ट सफल नहीं हो पाया। इसके बाद 2015 में उन्हे हिप बोन फ्रैक्चर हो गया था। जिसके चलते वह ढाई साल तक अस्तपाल में भर्ती रहे थे। उसके बाद उन्होंने ओल्ड एज होम में चरण ली और दो साल वहां बिताए।

सतीश कौल प्यार तो होना ही था, आंटी नंबर 1, जंजीर, याराना, राम लखन जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। महाभारत के अलावा वह रामानंद सागर के शो विक्रम बेताल में भी नजर आए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन