1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'भिड़े' ने गाया गाना, 'अंजलि' ने कहा: 'शानदार परफॉर्मेंस'

Video: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'भिड़े' ने गाया गाना, 'अंजलि' ने कहा: 'शानदार परफॉर्मेंस'

 Published : Jul 05, 2021 08:08 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 08:08 am IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्देशक मालव राजदा ने 'भिड़े' यानि मन्दार से एसपी बालासुब्रमण्यम के सॉन्ग गाने का अनुरोध किया था।

Mandar Chandwadkar Bhide is also a singer Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor singh sp bala song - India TV Hindi
Video: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'भिड़े' ने गाया गाना, 'अंजलि' ने कहा: 'शानदार परफॉर्मेंस'   Image Source : INSTAGRAM: REALMANDARCHANDWADKAR/SUNAYAN

पॉपुलर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भिड़े का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर मन्दार चंदवादकर ना सिर्फ एक शानदार अभिनेता है, बल्कि अच्छे सिंगर भी हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उन्होंने खुद इस बात का सबूत दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, जब टीम एक साथ आई तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्देशक मालव राजदा ने मन्दार से एसपी बालासुब्रमण्यम के सॉन्ग गाने का अनुरोध किया। बस फिर क्या था, मन्दार ने माइक लिया और अपनी सिंगिंग से सभी का मनोरंजन किया। 

TRP Report: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने फिर मारी बाज़ी, अनुपमा को No.1 की गद्दी से हटाया

मन्दार इस वीडियो में 'सागर' फिल्म का गाना 'सच मेरे यार है' गाते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी में ऋषि कपूर, कमल हासन और डिंपल कपाड़िया ने अहम भूमिका निभाई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए मन्दार ने कैप्शन में लिखा- 'एसपी बाला सर आपको मिस कर रहा हूं.. ये मेरे डायरेक्टर मालव राजदा की डिमांड थी.. #spbala Subramaniam #singers #keepsupporting #behappy #tmkoc"

इस वीडियो पर मन्दार की को-स्टार सुनैना फौजदार ने कमेंट किया और उनकी तारीफ करते हुए लिखा- 'क्या शानदार परफॉर्मेंस थी।' बता दें कि सुनैना शो में अंजलि का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा  ऑनस्क्रीन मन्दार की बेटी का रोल निभाने वाली सोनू यानि पलक सिधवानी ने भी कमेंट बॉक्स में दिल और फूल वाला इमोजी बनाया है। खुद डायरेक्टर ने भी लिखा- 'आपके गाने का तरीका मुझे बहुत पसंद है आया।'

बता दें कि मन्दार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी कई फोटोज शेयर करते हैं, जिसमें वो अपने सीरियल में भिड़े के किरदार से बिल्कुल अलग नज़र आते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन