1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मनीष पॉल ने 'क्या बोलती पब्लिक' के साथ की वापसी

मनीष पॉल ने 'क्या बोलती पब्लिक' के साथ की वापसी

 Published : Jun 19, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 11:19 pm IST

मनीष पॉल 'क्या बोलती पब्लिक' के दूसरे सीजन के साथ अपनी वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 

मनीष पॉल ने 'क्या बोलती...- India TV Hindi
मनीष पॉल ने 'क्या बोलती पब्लिक' के साथ की वापसी Image Source : INSTAGRAM MANISH PAUL

अभिनेता-होस्ट मनीष पॉल 'क्या बोलती पब्लिक' के दूसरे सीजन के साथ अपनी वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उन्होंने कहा, "'क्या बोलती पब्लिक' का अनुभव मेरे लिए काफी अनोखा रहा। यह पहली बार था जब मैं किसी सेट-अप के बिना घर से किसी शो की शूटिंग और उसकी मेजबानी कर रहा था और मुझे यकीन नहीं आ रहा है कि हमने दूसरे सीजन के साथ वापसी भी कर ली है।"

मनीष ने आगे बताया, "इस शो का फॉर्मेट काफी साधारण है, लेकिन फिर भी दर्शकों को खुद से जोड़कर रखने में समर्थ है। इस पर दर्शकों की मिली प्रतिक्रिया काफी अभिभूत कर देने वाला रहा। मुझे इसके दूसरे सफल सीजन का बेसब्री से इंतजार है और लोगों द्वारा इसे देखे जाने का मैं और इंतजार नहीं कर सकता।"

दूसरे सीजन को फ्लिपकार्ट वीडियो पर शुक्रवार को लॉन्च किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन