1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'May I Come in Madam' फेम नेहा पेंडसे बनी दुल्हन, शादी के जोड़े में पहली तस्वीर आई सामने

'May I Come in Madam' फेम नेहा पेंडसे बनी दुल्हन, शादी के जोड़े में पहली तस्वीर आई सामने

 Published : Jan 05, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 06:26 pm IST

'May I Come in Madam सीरियल की नेहा पेंडसे शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी दुल्हन के जोड़े में पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

nehha pendse wedding picture- India TV Hindi
नेहा पेंडसे की शादी की तस्वीर

'May I Come in Madam' फेम नेहा पेंडसे शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने आज पुणे में मराठी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे है। नेहा की दुल्हन के जोड़ में पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में नेहा ने पेस्टल पिंक कलर की नऊवारी साड़ी पहनी हुई है। साथ ही महाराष्ट्रियन ट्रेडिशनल लुक में हैं।

नेहा का मराठी ट्रेडिशनल लुक नोज रिंग और आधे चांद की तरह बिंदी के बिना कैसे पूरा हो सकता था।

नेहा पेंडसे ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया था, वह नऊवारी साड़ी को अपना ट्विस्ट देने वाली है। ज्यादातर दुल्हन शादी मे नऊवारी साड़ी ब्राइट कलर की पहनती हैं मगर मैं कुछ अलग करना चाहती हूं। मुझे  नहीं लगता महाराष्ट्रियन दुल्हन पेस्टल कलर की साड़ी पहनती होंगी।

शादी से पहले संगीत, मेहंदी और सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नेहा ने अपने संगीत की फोटोज खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन फोटोज में दोनों कलर-कॉर्डिनेटिड कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें नेहा पेंडसे बिजनेसमैन शार्दुल सिंह ब्यास संग शादी कर रही हैं। शादी में सिर्फ फैमिली और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन