1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मुकेश खन्ना का सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष- 'महाभारत-रामायण का री-टेलीकास्ट करेगा उनकी मदद'

मुकेश खन्ना का सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष- 'महाभारत-रामायण का री-टेलीकास्ट करेगा उनकी मदद'

 Published : Apr 05, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 08:43 pm IST

 मुकेश खन्ना ने ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। इसके अलावा आपने उन्हें शक्तिमान के रूप में देखा है।

मुकेश खन्ना का...- India TV Hindi
मुकेश खन्ना का सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते पॉज़िटिव केसेज़ को देखते हुए भारत सरकार ने पूरा देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में घरों में बंद लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने अपने चैनल पर दिखाए जाने वाले कई पुराने और मशहूर शोज एक बार फिर से री-टेलीकास्ट करने का फैसला किया। इन शोज़ में  लोगों के पसंदीदा धारावाहिक ‘रामायण’ और ‘महाभारत’भी शामिल हैं। इस पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी की है कि रामायण के टेलीकास्ट से उन्हें काफ़ी मदद मिल सकती है।

आपको बता दें कि मुकेश खन्ना वहीं हैं जिन्होंने 90 के दशक में दिखाए जाने वाले शो ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। इसके अलावा आपने उन्हें शक्तिमान के रूप में देखा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि रामायण का री-टेलीकास्ट कई लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जिन्होंने पहले इस शो को नहीं देखा है। इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को भी मदद मिलेगी जिन्हें हमारे पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।''

दरअसल कौन बनेगा करोड़पति में सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट बनकर आई थीं और जब उनसे एक सवाल में पूछा गया कि ‘महाकाव्य रामायण के अनुसार। भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे?’ तब सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफ़ी दिनों तक ट्रोल किया गया था। रामायण के री-टेलिकास्ट के दौरान भी सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन