1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्‍ना की मौत की अफवाह के बीच बहन का हुआ निधन, बोले-पहली बार जिंदगी में हिल गया हूं

'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्‍ना की मौत की अफवाह के बीच बहन का हुआ निधन, बोले-पहली बार जिंदगी में हिल गया हूं

 Published : May 13, 2021 07:49 am IST,  Updated : May 13, 2021 07:49 am IST

सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना मौत की खबर आने लगी थी, तो उन्होंने बकायदा वीडियो बनाकर इस अफवाह का खंडन किया। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी पोस्ट करके अपनी बहन के निधन के बारे में बताया।

'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्‍ना की मौत की अफवाह के बीच बहन का हुआ निधन- India TV Hindi
'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्‍ना की मौत की अफवाह के बीच बहन का हुआ निधन Image Source : INSTA/IAMMUKESHKHANNA

पिछले कुछ दिनों से शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना के मौत की अफवाह काफी उड़ी हुई है। जिसका खंडन करते हुए एक्टर ने बताया था कि वह बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन इसके बाद भी दोबारा उनकी मौत की खबर उड़ने लगी। जिसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया कि उनकी बहन का निधन हो गया है। 

मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया  बहन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'कल घंटो मैं मेरी मौत की झूठी खबर का सच बताने का संघर्ष करता रहा, लेकिन मुझे पता नहीं था कि एक भयंकर सच मेरे ऊपर मंडरा रहा है। आज मेरी इकलौती बड़ी बहन कमल कपूर का दिल्ली में निधन हो गया, उनके निधन से काफी मर्माहत हूं। हम सब परिवार सकते में आ गए हैं। 12 दिन में कोविड को हराने के बाद लंग्स के कंजेस्चन से वो हार गई। पता नहीं ऊपर वाला क्या हिसाब किताब कर रहा है। सचमुच मैं पहली बार जिंदगी में हिल गया हूं। अश्रुपूरित नमन, भावभीनी श्रद्धांजलि।'

कई सोशल मीडिया यूजर्स मुकेश खन्ना के निधन को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे थे। हालांकि बाद में एक्टर ने एक वीडियो शेयर करके इस बात का खंडन कर दिया। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा,- 'मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, पता नहीं कि किन लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जब आप लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं तो मुझे क्या हो सकता है। मेरे बारे में अफवाह फैला देते है। यही दिक्कत है सोशल मीडिया की। सभी का बहुत बहुत शुक्रिया मेरी इतनी चिंता करने के लिए। मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन