खबरें आ रही थीं कि कलर्स का पॉपुलर शो नागिन-3 फरवरी में बंद होने जा रहा है। जिसकी वजह से शो के फैंस निराश हो गए थे। मगर अब नागिन- 3 के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। यह शो फरवरी में ऑफएयर होने नहीं जा रहा है। नागिन-3 को एक्सटेंड कर दिया है। अब यह शो मई तक टेलीकास्ट होगा। लोगों को यह सुपरनेचुरल ड्रामा काफी पसंद आ रहा है जिसकी वजह से ऐसा किया गया है।
Related Stories
आपको बता दें पहले नागिन-3 को कवच-2 से रिप्लेस किया जा रहा था। मगर अब ऐसा नही होने वाला है। नागिन-3 टीआरपी की रेटिंग में हमेशा ऊपर रहता है। जिसकी वजह से मई में यह सीरियल खत्म होगा। शो में काफी ट्विस्ट आए हैं। जिसकी वजह से लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं।
शो में इन दिनों विश की मौत हो गई है और वह अपने दुश्मनों से भूत बनकर बदला लेने आई है। तो वहीं माहिर की याददाश्त अभी तक वापिस नहीं आई है। लोगो को बेला और माहिर की केमिस्ट्री काफी पंसद आई है। जो लोगों को बांधे रखने में मदद करती है।
नागिन-3 2 जून 2018 को लॉन्च हुआ था। यह शो का तीसरा सीजन है। इससे पहले दो सीजन आ चुके हैं। जिसमें मौनी रॉय नागिन का रोल निभाती नजर आई थीं। मगर इस बार मौनी की जगह सुरभि ने ले ली है। दोनों सीजन में अदा खान भी नागिन का रोल निभाती नजर आई थीं। तो इस बार अनीता हसनंदानी नागिन को रोल निभाती नजर आ रही हैं। नागिन का पहला सीजन 8 महीने और दूसरा सीजन 9 महीने चला था।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
स्ट्रगलिंग टीवी एक्टर राहुल दीक्षित की मौत, आत्महत्या का शक
सुष्मिता सेन ने शादी को लेकर शेयर किया फनी पोस्ट, बुरी तरह हुईं ट्रोल