1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Naagin 4: पहले से भी ज्यादा डरावनी होने वाली है नागिनों की कहानी, 'नागिन 4' का टीजर रिलीज

Naagin 4: पहले से भी ज्यादा डरावनी होने वाली है नागिनों की कहानी, 'नागिन 4' का टीजर रिलीज

 Published : Sep 30, 2019 06:59 am IST,  Updated : Sep 30, 2019 07:21 am IST

एकता कपूर का फेमस शो नागिन सीजन 4 का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

naagin 4- India TV Hindi
naagin 4

एकता कपूर का फेमस शो नागिन सीजन 4 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'नागिन 4' में नागिन का रोल कौन कर रही है इस बात का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन टीजर देखकर आप यह अंदाजा तो बिलकुल लगा सकते हैं कि यह बाकी 3 सीजन से कहीं ज्यादा डरावनी होने वाली हैं। नागिन 4 का टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि यह अभी तक के तीनों सीजन से काफी अलग होने वाला है। साथ ही टीजर में यह भी खुलासा किया गया है कि इस बार ऐसी नागिनों की कहानी दिखाई जाएगी जो किस्मत की वजह एक दूसरे के साथ रहेंगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले यह खबर आ रही थी कि एकता कपूर को अपने नागिन 4 के लिए सही परफेक्ट नागिन नहीं मिल रही है जिसकी वजह से एकता काफी परेशान हैं। बता दें कि नागिन पिछले तीन सालों से लोगों का मनोरंजन कर रही है। नागिन टीवी का ऐसा शो है जो सुपरनेचुरल घटना पर आधारित होने के बावजूद लोगों को काफी पसंद आ रही है। नागिन के पहले और दूसरे सीजन में मौनी रॉय ने नागिन का रोल किया था वहीं तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति नागिन के रोल में नजर आईं थी। और अब आने वाला समय बताएगा कि नागिन 4 के लिए किसी टीवी एक्ट्रेस को चुना गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन