1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: एक्स कपल विशाल-मधुरिमा और उर्वशी-अनुज को संजय दत्त ने दी ये एडवाइज

Nach Baliye 9: एक्स कपल विशाल-मधुरिमा और उर्वशी-अनुज को संजय दत्त ने दी ये एडवाइज

 Published : Sep 22, 2019 08:32 am IST,  Updated : Sep 22, 2019 08:33 am IST

शनिवार के एपिसोड की बात करें तो कल कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को चैलेंज करते हुए अपने कोरियोग्राफर्स संग डांस किया।

NAch Baliye 9- India TV Hindi
NAch Baliye 9

Nach Baliye 9: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी मूवी 'प्रस्थानम' के प्रमोशन के लिए 'नच बलिए 9' के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली और उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेव का डांस देखा, लेकिन जब उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने कंटेस्टेंट्स को एक सलाह दे दी।

दरअसल, विशाल और मधुरिमा की परफॉर्मेंस के बाद जज अहमद खान ने संजय दत्त को बताया कि दोनों एक्स कपल हैं। ये सुनकर संजू बाबा दंग रह जाते हैं। इसके बाद उर्वशी और अनुज की परफॉर्मेंस होती है और दोनों सभी का दिल जीत लेते हैं। 

एक्स कपल को शानदार डांस करते देख संजय दत्त कहते हैं कि ये जरूरी नहीं है कि एक्स हैं तो दोस्ती टूट जाती है। अगर एक पर्सेंट चांस है तो भी वापस आ सकते हैं।

शनिवार के एपिसोड की बात करें तो कल कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को चैलेंज करते हुए अपने कोरियोग्राफर्स संग डांस किया।

अविनाश सचदेव-पलक पुरुषवानी, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, श्रद्धा आर्या-आलम, विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली और अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी ने शानदार डांस किया। 

इस दौरान यह भी दिखाया गया कि वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली पूजा बनर्जी रिहर्सल के दौरान कैसे गिरीं और उन्हें गंभीर चोट लग गई।  

Also Read:

Bigg Boss 7 विनर गौहर खान रह चुकीं हैं कई कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा, कोमोलिका के किरदार में आएंगी नजर

KBC 11 में आसान सवाल का जवाब ना देने पर ट्रोल हुई सोनाक्षी सिन्हा ने अब दिया करारा जवाब

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन