1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता बने पिता, वाइफ जानकी ने बेटे को दिया जन्म

'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता बने पिता, वाइफ जानकी ने बेटे को दिया जन्म

 Published : Feb 06, 2021 12:51 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 12:58 pm IST

नकुल मेहता और जानकी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हुए फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है।

Nakuul Mehta and Jankee Parekh welcome baby boy- India TV Hindi
बेटे के पैरेंट्स बने नकुल मेहता और जानकी  Image Source : INSTAGRAM: NAKUULMEHTA

पॉपुलर सीरियल 'इश्कबाज' एक्टर नकुल मेहता पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ जानकी ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है- "3 फरवरी 2021.. ये हम हैं। समान माप में आभारी और स्लीपी। जानकी और वो। "

नकुल मेहता और जानकी की शादी 8 साल पहले साल 2012 में हुई थी। जानकी सिंगर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड और टीवी जगत में कई कपल्स के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, करीना कपूर खान-सैफ अली खान पैरेंट्स बनने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन