1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेहा कक्कड़ ने पहना ब्राइड टू बी वाला चश्मा तो आदित्य नारायण ने दिया फूल, बैचलर पार्टी की फोटोज हुईं वायरल

नेहा कक्कड़ ने पहना ब्राइड टू बी वाला चश्मा तो आदित्य नारायण ने दिया फूल, बैचलर पार्टी की फोटोज हुईं वायरल

 Published : Jan 31, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 12:00 pm IST

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां 'इंडियन आइडल' के सेट पर जोरो-शोरों से चल रही हैं। अब बैचलर पार्टी की फोटोज वायरल हो रही हैं।

neha kakkar and aditya narayan- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ और आदित्या नारायण वायरल फोटोज

नेहा कक्कड़ और आदित्या नारायण की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इंडियन आइडल के हर एपिसोड में दोनों की शादी की कोई ना कोई रस्म दिखाई जाती है। इस हफ्ते कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन के लिए आएंगे। इस एपिसोड में आदित्य और नेहा की बैचलर पार्टी होगी। बैचलर पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही फोटोज में नेहा कक्कड़ ब्राइड टू बी का चश्मा पहने नजर आ रही हैं। वहीं आदित्य नारायण उन्हें फूल देते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद नेहा ब्लश करती नजर आ रही हैँ। इंडियन आइडल के स्टेज पर दोनों रोमांटिक डांस भी करेंगे।

कार्तिक और सारा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आएंगे। तब आदित्या और कार्तिक धीमे-धीमे गाने पर डांस करेंगे तो वहीं नेहा, सारा उन्हें चियर करेंगी।

फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार है। फोटोज पर फैन्स कमेंट कर रहे हैं - बस शादी की देर है तो वहीं एक फैन ने लिखा- दोनों बहुत ही ज्यादा क्यूट हैं।

इस महीने की शुरूआत में शो में उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ आए थे और आदित्य-नेहा की शादी की अनाउंसमेंट की थी। नेहा के माता-पिता भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी देने के लिए आए थे। 14 फरवरी को दोनों की शादी की अनाउंसमेंट की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन