1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग गोलगप्पे के लिए चटकारे तो फैंस बोले- 'कोरोना में...'

Watch: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग गोलगप्पे के लिए चटकारे तो फैंस बोले- 'कोरोना में...'

 Published : May 27, 2021 09:37 am IST,  Updated : May 27, 2021 09:37 am IST

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वो पति रोहनप्रीत सिंह के साथ गाने के सेट पर गोलगप्पे खा रही हैं।

neha kakkar eating golgappe with husband rohanpreet singh on khad tenu main dassa set- India TV Hindi
Watch: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग गोलगप्पे के लिए चटकारे तो फैंस बोले- 'कोरोना में...' Image Source : INSTAGRAM: NEHAKAKKAR

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। नेहा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गोलगप्पे के चटकारे लेती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करके कहा है कि कोरोना काल में बाहर गोलगप्पे खाना थोड़ा सही नहीं है।

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'जब हमने खड तैनू मैं दस्सा' के सेट पर गोलगप्पे खाए थे।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों गोलगप्पे खाते हुए काफी एन्जॉय कर रहे हैं। 

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया भारती सिंह के साथ रोहनप्रीत के भांगड़ा का वीडियो, यहां देखें

वहीं, एक फैन ने वीडियो में पर कमेंट किया- 'कोरोना में गोलगप्पे...'। गौरतलब है कि इस समय देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में लोग बाहर जाने और खाने से बच रहे हैं। 

बता दें कि नेहा कक्कड़ का गाना Khad Tainu Main Dassa हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे नेहा और रोहनप्रीत पर फिल्माया गया है। उनके इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

नेहा फिलहाल इस समय उत्तराखंड में अपने होमटाउन में हैं। वो वहां अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन