Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंतजार हुआ खत्म, 13 जुलाई से टीवी पर देख सकेंगे इन सीरियल्स के नए एपिसोड्स

इंतजार हुआ खत्म, 13 जुलाई से टीवी पर देख सकेंगे इन सीरियल्स के नए एपिसोड्स

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है। सेट पर गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा है। मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शूटिंग हो रही है।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jul 05, 2020 09:29 am IST, Updated : Jul 05, 2020 09:29 am IST
कई टीवी सीरियल्स के नए एपिसोड्स 13 जुलाई से देखने को मिलेंगे- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कई टीवी सीरियल्स के नए एपिसोड्स 13 जुलाई से देखने को मिलेंगे

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था, लेकिन जरुरतों को ध्यान में रखते हुए अब इसमें छूट दी जा रही है। इसी के तहत पिछले कई महीनों से बंद पड़ी सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर 'कसौटी जिंदगी की 2' के नए एपिसोड्स आपको 13 जुलाई से टीवी पर देखने को मिलेंगे। आइये आपको बताते हैं कि कौन-कौन से शोज की फिर से नई शुरुआत हो रही है...

ये रिश्ता क्या कहलाता है

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में इसका नया प्रोमो सामने आया, जिसमें नायरा का डबल रोल देखने को मिला। इस शो के नए एपिसोड 13 जुलाई से रात 9.30 बजे टेलिकास्ट होंगे।

'कसौटी..' का स्पेशल प्रोमो हुआ शूट, 'अनुराग' बने पार्थ समथान की फोटोज आईं सामने

कसौटी जिंदगी की 2

पार्थ समथान (अनुराग) और एरिका फर्नांडिस (प्रेरणा) की प्रेम कहानी की एक नई शुरुआत होने वाली है। लीप के बाद एक बार फिर इस सीरियल में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। कई स्टार कास्ट को भी रिप्लेस किया गया है। 13 जुलाई से रात 8 बजे आपको नए एपिसोड में नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। 

ये रिश्ते हैं प्यार के

'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो के नए एपिसोड 13 जुलाई से रात 9 बजे देख सकते हैं। इस बार आपको अबीर का नया रूप देखने को मिलेगा, जो अपनों को बचाने के लिए उनकी ढाल बनेगा। 

'कसौटी जिंदगी की 2': अनुराग-प्रेरणा की जिंदगी लेगी नया मोड़, 13 जुलाई से आएंगे नए एपिसोड

ये है चाहतें

इस सीरियल का भी नया प्रोमो सामने आ चुका है। क्या रुद्राक्ष को उसके और सारांश के रिश्ते की जिम्मेदारी का अहसास होगा? आप 13 जुलाई से रात 10.30 बजे स्टार प्लस पर ये शो देख सकते हैं। 

अनुपमा

'अनुपमा' सीरियल को 13 जुलाई से रात 10 बजे देखा जा सकता है। इसमें अनुपमा की कहानी दिखाई जाएगी, जिसको सभी की खुशी का ख्याल है, लेकिन उसके दिल का हाल कोई नहीं जानता। 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement