1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ब्लैक ड्रेस में निया शर्मा की ग्लैमरस तस्वीरें हो रही हैं वायरल

ब्लैक ड्रेस में निया शर्मा की ग्लैमरस तस्वीरें हो रही हैं वायरल

 Published : Mar 09, 2021 11:00 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 11:01 pm IST

निया की नई वेब सीरीज खूब पसंद की जा रही है। रवि दुबे संग निया की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है।

निया शर्मा- India TV Hindi
ब्लैक ड्रेस में निया शर्मा की ग्लैमरस तस्वीरें हो रही हैं वायरल   Image Source : NIA SHARMA INSTAGRAM

मुंबई: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। अक्सर ही एक्ट्रेस फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में ऑल इन ब्लैक ड्रेस वाली एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "मुझे वे लड़कियां पसंद हैं, जो ऐसी दिखती हैं जैसे वे लोगों को जीने के लिए मारती हैं।"

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ईंटे उठाती आईं नजर, वीडियो हो रहा है वायरल

निया सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते वह काफी चर्चाओं में बनी रहती हैं। निया ने रवि दुबे और अचिंत कौर के साथ वेब-सीरीज 'जमाई 2.0' के सीजन दो में काम किया है।

तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज का ऐलान, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बताई डेट

निया की नई वेब सीरीज खूब पसंद की जा रही है। रवि दुबे संग निया की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में निया ने बताया था कि पहले उनकी और रवि की बिल्कुल नहीं पटती थी मगर समय के साथ दोनों में दोस्ती हो गई और आज दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन