मुंबई: एक्ट्रेस निम्रत कौर आहलूवालिया मेहर के अपने लोकप्रिय अवतार में 'छोटी सरदारनी' शो पर वापसी करेंगी। उन्होंने कहा, "'छोटी सरदारनी' हमेशा मेरे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहेगा, क्योंकि मैंने इसके साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण मुझे काम से छुट्टी लेनी पड़ी और मैं अपने ऑनस्क्रीन परिवार के साथ वापस आकर और फिर से जुड़कर बेहद खुश हूं।"
Related Stories
अभिनेत्री ने कहा कि शो में कुछ चौंकाने वाले मोड़ हैं और यह दर्शकों को बांधे रखेगा।
"मैं दर्शकों और प्रशंसकों की समर्थन बनाए रखने के लिए बहुत आभारी हूं और मैं आश्वस्त कर सकती हूं कि शो में बहुत ही दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं।
'छोटी सरदारनी' कलर्स पर प्रसारित होता है।
इनपुट- आईएएनएस