1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टेरेंस लुईस के गलत तरह से छूने वाले वीडियो पर नोरा फतेही ने दिया ये जवाब

टेरेंस लुईस के गलत तरह से छूने वाले वीडियो पर नोरा फतेही ने दिया ये जवाब

 Published : Sep 29, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 06:00 pm IST

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया ट्रोल और सवालों से भर गया, कोरियोग्राफर को लोग ट्रोल कर रहे हैं और नोरा से पूछा जा रहा है कि उन्होंने इस बारे में कुछ कहा क्यों नहीं? 

नोरा फतेही-टेरेंस लुईस- India TV Hindi
नोरा फतेही-टेरेंस लुईस Image Source : INSTAGRAM- NORA, TERENCE

डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस हाल ही सुर्खियों में आए और वजह अच्छी नहीं थी, यह सब तब हुआ जब उनके रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर से दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया है कि टेरेंस कथित रूप से नोरा को गलत तरीके से टच कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया ट्रोल और सवालों से भर गया, कोरियोग्राफर को लोग ट्रोल कर रहे हैं और नोरा से पूछा जा रहा है कि उन्होंने इस बारे में कुछ कहा क्यों नहीं? और अब ऐसा लगता है कि नोरा ने आखिरकार सभी को जवाब दिया है! टेरेंस के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में जिसमें वो नोरा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं उस पर टिप्पणी करते हुए नोरा ने उस वीडियो को मॉर्फ और फोटोशॉप बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने देने के लिए टेरेंस की सराहना भी की।

ये है वो पोस्ट-

नोरा ने किया है ये कमेंट-

nora fatehi
Image Source : INSTAGRAMनोरा फतेही का जवाब

ये वायरल वीडियो 12 सितंबर का बताया जा रहा है, इस दिन नोरा फतेही पहली बार इंडियाज बेस्ट डांसर की जज बनकर आई थीं। पहले इस शो की जज मलाइको अरो़ड़ा थीं, मगर मलाइका जब कोविड पॉजिटिव हो गईं तो इस शो में नोरा फतेही की एंट्री हुई। 

PHOTOS: रेड ड्रेस में स्पॉट हुईं नोरा फतेही, टिकी सबकी निगाहें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन