1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पब्लिक डिमांड के बाद 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के स्टेज पर वापस लौटीं नोरा फतेही, क्या फिर बनेंगी शो की जज?

पब्लिक डिमांड के बाद 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के स्टेज पर वापस लौटीं नोरा फतेही, क्या फिर बनेंगी शो की जज?

 Published : Oct 21, 2020 05:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 05:34 pm IST

नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा भी स्टेज पर थिरकती दिखाई दे रही हैं।

nora fatehi indias best dancer watch latest video - India TV Hindi
नोरा फतेही  Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। यही वजह है कि उन्होंने पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वो जब तक जज की भूमिका में नज़र आईं, इस शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए रखी, लेकिन उनके जाने के बाद दर्शकों का जुड़ाव कम होता दिखा। 

अब खबर आ रही है कि पब्लिक डिमांड पर नोरा फतेही को एक बार फिर इंडियाज बेस्ट डांसर में बुलाया जा सकता है। वो फिर से जज की भूमिका में दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा भी स्टेज पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। टैरेंस लुईस भी उनका उत्साह बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नोरा शो में फिर से एंट्री ले सकती हैं। 

नोरा का नया गाना हुआ रिलीज

नोरा फतेही और गुरु रंधावा का नया गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हो गया है। इसे गुरु रंधावा और निखिता गांधी ने आवाज दी है। कंपोजर और रिलिक्स तनिष्क बागची के हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन