Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के शो में पंकज त्रिपाठी हुए इमोशनल, सुनाया मनोज वाजपेयी की चप्पल चुराने का किस्सा

कपिल शर्मा के शो में पंकज त्रिपाठी हुए इमोशनल, सुनाया मनोज वाजपेयी की चप्पल चुराने का किस्सा

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 20, 2019 04:43 pm IST, Updated : Sep 20, 2019 04:43 pm IST

कपिल शर्मा के शो में इस हफ्ते पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी आने वाले हैं। जहां पंकज त्रिपाठी मनोज वाजपेयी की चप्पल चुराने का किस्सा सुनाएंगे।

pankaj tripathi- India TV Hindi
pankaj tripathi

इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में पंकज त्रिपाठी,मनोज वाजपेयी और कुमार विश्वास नजर आने वाले हैं। जहां पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से सुनाते नजर आएंगे। शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें पंकज त्रिपाठी मनोज वाजपेयी की चप्पल लेने का किस्सा सुनाते हुए इमोशनल हो गए।

प्रोमो वीडियो में पंकज त्रिपाठी किस्सा सुनाते हैं- मनोज वाजपेयी एक बार पटना शूटिंग करने के लिए गए थे। जहां वह मौर्य होटल में रुके थे। इसी होटल में पकंज त्रिपाठी किचन सुपरवाइजर थे साथ ही थिएटर भी किया करते थे।  पकंज त्रिपाठी ने बताया- जब मुझे मनोज वाजपेयी के आने का पता चला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अगले दिन जब मनोज वाजपेयी जब होटल से चले गए थे अपने स्लिपर छोड़ गए थे। जिसके बाद उन्होंने होटल वालों से कहा ये चप्पल जमा मत करो मुझे दे दो।

यह किस्सा सुनाते हुए पंकज त्रिपाठी इमोशनल हो गए। पंकज त्रिपाठी ने ट्विटर पर यह प्रोमो शेयर भी किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भईया। एकलव्य की तरह अगर मैं खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।

पंकज त्रिपाठी के ट्वीट का जवाब देते हुए मनोज वाजपेयी ने लिखा- पंकज जी आपकी सफलता और आपकी विनम्रता हमें बहुत कुछ सिखा जाती है ।सदैव प्रसन्न रहें और चमकते रहें।धनबाद बाबू मेरे !! 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आने वाले हैं। साथ ही वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे।

Also Read:

Jai Jai Shiv Shankar Song First Look Poster: अब 'जय जय शिवशंकर' गाने पर होगा ऋतिक और टाइगर का डांस 'वॉर'

'अक्षय कुमार' के नाम पर इंटरनेट भी चकराया, हॉलीवुड में भी है इसी नाम का एक्टर!

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement