1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अक्षय कुमार' के नाम पर इंटरनेट भी चकराया, हॉलीवुड में भी है इसी नाम का एक्टर!

'अक्षय कुमार' के नाम पर इंटरनेट भी चकराया, हॉलीवुड में भी है इसी नाम का एक्टर!

 Published : Sep 20, 2019 02:13 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 02:19 pm IST

अक्षय कुमार की जल्द ही कई मूवीज रिलीज होने वाली है। इनमें 'हाउसफुल 4', 'गुड न्यूज', 'लक्ष्मीबॉम्ब', 'पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडेय' शामिल है।

हॉलीवुड में भी है अक्षय कुमार नाम का एक्टर- India TV Hindi
हॉलीवुड में भी है अक्षय कुमार नाम का एक्टर

लंदन: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का हमनाम व इसी पेशे में शामिल एक ऐसे शख्स का पता चला है, जो पूर्वी लंदन का निवासी है। अब ऐसे में एक ही नाम के कारण इंटरनेट खुद ही भ्रम में फंस गया है। भ्रम का यह सारा खेल आगामी हॉलीवुड फिल्म, 'इनसाइड मैन: मोस्ट वांटेड' के साथ शुरू हुआ, जिसकी रिलीज की तारीख 24 सितंबर को घोषित की गई। फिल्म में अमेरिकी अभिनेताओं में से एक का नाम अक्षय कुमार था, और यहीं से सारी समस्या पैदा हुई।

अगर आप गूगल पर मिशन मंगल के अक्षय कुमार को सर्च करते हैं, तो जो तस्वीर प्राप्त होती है वह हॉलीवुड के अक्षय कुमार है।

हालांकि, अगर आप आईएमबीडी पर फिल्म खोजते हैं तो आपको असली तस्वीर मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Thalaivi: कंगना रनौत की ये फोटो हो रही है वायरल, जानें क्या है पूरा माजरा

आईएमबीडी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता अक्षय, जो 'इनसाइड मैन: मोस्ट वांटेड' का हिस्सा हैं, उनका जन्म और पालन-पोषण पूर्वी लंदन में हुआ है।

उसने पहली बार 2017 में हॉलीवुड फिल्म अनलॉक्ड में एक छोटी भूमिका निभाई थी।

पूर्वी लंदन के अक्षय की फिल्म 'इनसाइड मैन: मोस्ट वांटेड' का निर्देशन एमजे बसेट ने किया है।

Also Read:

Happy Birthday Mahesh Bhatt: आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने यूं किया पापा को बर्थडे विश

Photos: पल पल दिल के पास: पहली बार मीडिया के सामने आईं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल, स्क्रीनिंग पर सास के साथ दिखीं

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन