1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने की कोरोना से लड़ने में मदद, जरुरतमंदों को बांटा खाना

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने की कोरोना से लड़ने में मदद, जरुरतमंदों को बांटा खाना

 Published : Apr 08, 2020 07:17 am IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:22 am IST

लॉकडाउन के चलते कई दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह समय बिताना बहुत मुश्किल हो रहा है। कई टीवी सेलिब्रिटीज इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा भी मदद में आगे आए।

paras chhabra and mahira sharma- India TV Hindi
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। उनके खाने और बाकि चीजों में मदद के लिए सेलिब्रिटीज पीएम राहत कोष में योगदान दे रहे हैं। लोगों की मदद के लिए बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा इनकी मदद कर रहे हैं।

पारस और माहिरा लोगों की मदद के लए उन्हें फूड पैकेट बांट रहे हैं। ताकि इन लोगों के पास खाने की कमी ना हो। दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह नेक काम करते हुए वीडियो शेयर की है।

माहिरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हमे पता है बहुत से लोग यह समझ रहे होंगे की यह दिखावे के लिए किया है और हम आपकी इज्जत करते हैं। हम भी ये ही विश्नास रखते हैं कि योगदान दिल से किया जाना चाहिए और किसी को पता नहीं लगने देना चाहिए। लेकिन यह वीडियो इसलिए पोस्ट किया है ताकि लोग मुश्किल समय में मदद करने के लिए प्रोत्साहित हों। इस मुश्किल में हम सब साथ हैं। सकारात्मक रहें घर पर रहें। हम सभी साथ में इससे बाहर आ जाएंगे।

पारस छाबड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हमने डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन्स- मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग मानते हुए जरुरतमंद लोगों की मदद करने का फैसला लिया और उन्हें फूड पैकेट बांटे।

खाना बांटने के साथ माहिरा और पारस ने अपनी हेल्थ का ध्यान भी रखा है। दोनों ने मास्क लगा रखा है और ग्लवस भी पहने हुए हैं।

पारस और माहिरा की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। हालांकि दोनों अब भी एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताते हैं। दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन