1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा नए म्यूजिक वीडियो में आएंगे नज़र, घर पर ही होगी शूटिंग

बिग बॉस 13 के पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा नए म्यूजिक वीडियो में आएंगे नज़र, घर पर ही होगी शूटिंग

 Written By: IANS
 Published : Jun 07, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 02:53 pm IST

लॉकडाउन के कारण, पारस और माहिरा अपने-अपने घरों में वीडियो शूट करेंगे।

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा नए म्यूजिक वीडियो में आएंगे नज़र- India TV Hindi
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा नए म्यूजिक वीडियो में आएंगे नज़र Image Source : INSTAGRAM: @PARASVCHHABRRA

मुंबई: टीवी शो 'बिग बॉस 13' के हाउसमेट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अपने हालिया संगीत वीडियो 'बारिश' के बाद एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। दोनों की जोड़ी अब मीत ब्रदर्स के नए गाने 'हैशटैग लव' में नजर आएगी। गाने को पीयूष मेहरोलिया ने गाया है।

लॉकडाउन के कारण, पारस और माहिरा अपने-अपने घरों में वीडियो शूट करेंगे।

माहिरा ने कहा, "हमने अपने प्रशंसकों के लिए फिर से साथ काम करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के बारे में सोचा। दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है और हम सभी को चारों ओर सकारात्मकता फैलाना है और हमारे प्रशंसकों के लिए कुछ करने का इससे बेहतर तरीका क्या होगा। पारस और मैं अपने-अपने घरों से शूटिंग करेंगे।"

बता दें कि पारस और माहिरा बिग बॉस 13 में नज़र आए थे, जहां दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग थी। इसके बाद पारस ने स्वयंवर शो भी किया, जिसका नाम 'मुझसे शादी करोगे' था। इसमें शहनाज गिल ने भी हिस्सा लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन