1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम पार्थ समथान को लगी चोट, फोटो शेयर कर फैंस को दिया अपडेट

'कसौटी जिंदगी की 2' फेम पार्थ समथान को लगी चोट, फोटो शेयर कर फैंस को दिया अपडेट

 Published : Jun 20, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 02:15 pm IST

'कसौटी जिंदगी की' एक रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरीज है, जिसमें पार्थ समथान, एरिका फर्नाडीज, करण सिंह ग्रोवर और आमना शरीफ हैं।

पार्थ समथान के पैर पर लगी चोट- India TV Hindi
पार्थ समथान के पैर पर लगी चोट Image Source : INSTAGRAM: @THE_PARTHSAMTHAAN

एकता कपूर के पॉपुलर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान के पैर में चोट लग गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया है कि अब जख्म पहले से बेहतर है और ये धीरे धीरे ठीक हो रहा है। 

पार्थ समथान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपने पैर की फोटो शेयर की है, जिस पर पट्टी बंधी हुई है। उन्होंने बताया कि अब ये काफी ठीक हो चुका है।

कसौटी जिंदगी के 2: पार्थ समथान, हिना खान और साहिल आनंद ने पार्टी में जमकर की मस्ती

'कसौटी जिंदगी की' एक रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरीज है, जिसमें पार्थ समथान, एरिका फर्नाडीज, करण सिंह ग्रोवर और आमना शरीफ हैं। यह साल 2001 में प्रसारित होनी वाली हिट सीरीज 'कसौटी जिंदगी की' की एक रीबूट है, जिसमें श्वेता तिवारी, सीजेन खान, हितेन तेजवानी, रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया जैसे कलाकार थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्थ वेब शो 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में गैंगस्टर की भूमिका के लिए चुने गए हैं। इस बारे में पार्थ ने कहा, "इसे लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि एएलटी बालाजी के साथ यह मेरी पहली पूरी वेब सीरीज है। यह 90 के दशक के गैंगस्टर की कहानी पर आधारित वेब शो है और मेरा किरदार वास्तविक कहानी से प्रेरित है। 

'मैं हीरो बोल रहा हूं' में 1980 के दशक से 1990 के दशक तक अंडरवल्र्ड डॉन नवाब का रसूख बढ़ने की कहानी दिखाई जाएगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन