1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन' एक्टर पर्ल पुरी रेप और मोलेस्टेशन के आरोप में गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया न्यायिक हिरासत का आदेश

'नागिन' एक्टर पर्ल पुरी रेप और मोलेस्टेशन के आरोप में गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया न्यायिक हिरासत का आदेश

 Published : Jun 05, 2021 12:00 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 04:21 pm IST

'बेपनाह प्यार' और 'नागिन 3' जैसे टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुके मशहूर अभिनेता पर्ल पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

pearl v puri arrested- India TV Hindi
'नागिन' एक्टर पर्ल पुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेप और मोलेस्टेशन का आरोप  Image Source : INSTAGRAM: PEARLVPURI

'बेपनाह प्यार' और 'नागिन 3' जैसे टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुके मशहूर अभिनेता पर्ल पुरी को रेप और मोलेस्टेशन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई से सटे वसई इलाके की पुलिस ने एक्टर को अरेस्ट किया है। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, "टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी को वालिव और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

वसई कोर्ट ने टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

पर्ल पुरी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ही एक महिला साथी कलाकार की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के पिता ने इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वालीव पुलिस ने  CR IPC 376 AB, r/w POCSO Act 4, 8, 12,19, 21 के तहत केस दर्ज किया है। 

पर्ल का जन्म 10 जुलाई 1989 को मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्हें एकता कपूर के सीरियल नागिन 3 में दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो बेपनाह प्यार में भी नज़र आ चुके हैं। खबरों की मानें तो पर्ल के पिता चाहते थे कि वो फैमिली बिजनेस ज्वॉइन करें, लेकिन उनकी मां ने एक्टिंग के लिए सपोर्ट किया। पर्ल के पिता का पिछले साल हार्ट अटैक से निधन हो गया। 
 
 
पर्ल ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। वो कई विज्ञापनों में भी नज़र आ चुके हैं।

(इनपुट: राजीव सिंह) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन