1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. PHOTOS: पिता के निधन की खबर सुनते ही कश्मीर से मुंबई पहुंची हिना खान, एयरपोर्ट पर आईं नजर

PHOTOS: पिता के निधन की खबर सुनते ही कश्मीर से मुंबई पहुंची हिना खान, एयरपोर्ट पर आईं नजर

 Published : Apr 20, 2021 11:35 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 11:35 pm IST

हिना खान के पिता का आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। हिना कश्मीर में म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए गई थीं।

हिना खान HINA KHAN- India TV Hindi
हिना खान Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के पिता का अचानक से इंतकाल हो गया, जिसे जानकर हर कोई हैरान और दुखी है। हिना खान के पिता ठीक थे और अक्सर हिना के साथ वीडियो में नजर आते थे, हिना कश्मीर गई थीं उनका और शहीर शेख का एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है उसी की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस कश्मीर में थीं, जैसे ही हिना को अपने पिता के निधन की खबर मिली वो तुरंत कश्मीर छोड़कर मुंबई के लिए निकल पड़ीं।

कार्डियक अरेस्ट की वजह से हिना के पिता का निधन हुआ था। हिना एयरपोर्ट पर नजर आईं तो उन्होंने चेहरा मास्क और गॉगल से ढका था।

हिना खान, रॉकी जायसवाल
Image Source : YOGEN SHAHहिना खान

हिना खान, रॉकी जायसवाल
Image Source : YOGEN SHAHहिना खान

हालांकि कार में बैठकर हिना रोती हुई भी नजर आईं।

हिना खान ने हाल ही में शहीर शेख संग तस्वीरें शेयर करके अपने म्यूजिक वीडियो का हिंट फैंस को दिया था।  हिना का पोस्ट देखिए-

 'बेदर्द' को स्टेबिन बेन ने गाया है और गाने के बोल संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं। इस गाने को पॉकेट एफएम इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है।  हिना के फैंस, फॉलोअर्स और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी। विकास कलंत्री ने लिखा,- "किलर शेर खान आगे देख रहा है। वहीं सिंगर " स्टेबिन बेन ने लिखा,- "आखिरकार ये आ रहा है।"

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिना खान ने किसी म्यूजिक वीडियो में काम किया हो। इससे पहले वो 'रांझणा' में के प्रियांक शर्मा और 'हमको तुम मिल गए' में धीरज धूपर के साथ नजर आ चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान को आखिरी बार 'कोसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका की भूमिका में देखा गया था। फिलहाल, वो वेब सीरीज 'डैमेज 2' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। हिना और अध्यायन की इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'हंगामा प्ले' पर रिलीज किया जाएगा।

यहां पढ़ें

मेजर के टीजर को 2 दिन में मिले 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

उर्वशी रौतेला ने की अपील: उत्सव के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

म्यूजिक वीडियो 'हवा करदा' में गौरव बजाज के साथ दिखाई देंगी शमा सिकंदर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन