1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कार्तिक और सीरत की पहली मुलाकात की झलक आई सामने,राजस्थानी लुक में दिखीं शिवांगी जोशी

कार्तिक और सीरत की पहली मुलाकात की झलक आई सामने,राजस्थानी लुक में दिखीं शिवांगी जोशी

 Published : Jan 29, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 05:05 pm IST

घर-घर में देखा जाने वाला सारीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर मोहसिन खान ने शो के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। देखिए उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें।

KARTIK-SIRAT - India TV Hindi
KARTIK-SIRAT  Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGIJOSHI18

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी ने नए लुक और अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया। जितनी मेहनत वो नायरा के लिए करती थीं उससे कहीं ज्यादा मेहनत शिवांगी को सीरत के लिए करनी पड़ी। सीरत की मुलाकात नायरा के बेटे कायरव से तो हो चुकी है मगर कार्तिक से अभी भी सीरत की मुलाकात होनी बाकी है। लेकिन अब दोनों आमने सामने आने वाले हैं।

KARTIK-SIRAT
Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGIJOSHI18 KARTIK-SIRAT 

Bigg Boss 14 Promo: राखी के एंटरटेनमेंट से चढ़ेगा रुबीना का पारा, अली-राहुल और अर्शी की दोस्ती में पड़ेगी दरार !

हाल ही में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान से अपने सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि अपकमिंग एपिसोड बेहद खास होने वाला है। पहली तस्वीरों में शिवांगी जोशी राजस्थानी लुक में इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि आप आसानी से उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। वहीं दूसरी तस्वीर में शिवांगी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के डबिंग रूम में अकेले ही मिरर सेल्फी लेती और मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। 

SHIVANGI JOSHI
Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGIJOSHI18SHIVANGI JOSHI 

दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहे कपिल शर्मा ने शेयर किया अपनी बेटी अनायरा का बेहद प्यारा Video

शिवांगी की ओर से शेयर की गई एक तस्वीर बहुत ही प्यारी है। इस फोटो में एक भव्य सेट दिखाई दे रहा है जिसे बहुत अच्छे से साजाया गया है। सीरियल के मेकर्स ने नए ट्रैक के लिए भव्य सेट बनवाया है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि कार्तिक और सीरत की पहली मुलाकात के लिए खास तैयारियां की गई हैं। सीरत और कार्तिक जश्न के दौरान एक-दूसरे से टकराएंगे। इसके अलावा सीरियल में हाल ही में अशिता धवन की भी एंट्री हुई है। सेट पर शिवांगी और मोहसिन के साथ उन्हें भी देखा गया है।

serial set
Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGIJOSHI18serial set 

SHIVANGI JOSHI
Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGIJOSHI18SHIVANGI JOSHI 

करिश्मा तन्ना 'अपने ही विचारों' में खो गई हैं

बता दें कि शिवांगी जोशी ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काफी लम्बे समय तक नायरा का किरदार निभाया है। ऐसे में सीरत के रोल में फैंस उन्हें कितना पसंद करते हैं ये तो कुछ दिनों बाद ही पता चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन