1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने की 'बेगूसराय' एक्टर राजेश करीर की मदद, वीडियो शेयर कर परिचितों से मांगी थी मदद

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने की 'बेगूसराय' एक्टर राजेश करीर की मदद, वीडियो शेयर कर परिचितों से मांगी थी मदद

 Published : Jun 04, 2020 09:52 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 11:53 am IST

राजेश करीर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

शिवांगी जोशी ने की राजेश करीर की मदद- India TV Hindi
शिवांगी जोशी ने की राजेश करीर की मदद Image Source : INSTAGRAM/FACEBOOK

फेमस टीवी सीरियल बेगूसराय के एक्टर राजेश करीर हाल ही में चर्चा में थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने लोगों से 300-400 रुपये की ही मदद की अपील की, ताकि वो अपने होमटाउन पंजाब जाकर कोई का ढूंढ सके। इस वीडियो के सामने आने के बाद इसी सीरियल में राजेश की बेटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने उनकी मदद की है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने 10 हजार रुपये दिए हैं।

राजेश करीर ने स्पॉटबॉय से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं उससे बहुत खुश हूं। हम सेट पर एक-दूसरे के ज्यादा करीब भी नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उसने इस संकट की घड़ी में मेरी मदद की है। ये बहुत मायने रखता है। सिर्फ शिवांगी ने ही नहीं, बल्कि कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया और मेरे अकाउंट में कुछ धनराशि भेजी है।'

बता दें कि राजेश ने वीडियो शेयर कर कहा था,  'बात ये है कि.. अगर शर्म करूंगा तो ये जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है.. बस इतनी ही गुजारिश करना चाहता हूं आप लोगों से कि मुझे मदद की बहुत सख्त जरूरत है। हालत बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे। आप लोगों से मेरी प्रार्थना है कि भले ही 300-400 दें। इतनी अगर आप लोग मदद करेंगे तो .. क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी, कब ना हो, कुछ पता नहीं। मुझे काम मिले या ना मिले.. कुछ पता नहीं.. जिंदगी एकदम ब्लॉक सी हो गई है। कुछ समझ नहीं आ रहा है। जीना चाहता हूं। प्लीज मेरी मदद करें।'

बता दें कि बेगूसराय साल 2015 से 2016 तक टेलिकास्ट हुआ था। इसमें श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह के अलावा कई स्टार्स अहम भूमिका में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन