Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: घर का माहौल हो गया है डरावना! राखी सावंत का ये बर्ताव देख दंग रह गए घरवाले

Bigg Boss 14: घर का माहौल हो गया है डरावना! राखी सावंत का ये बर्ताव देख दंग रह गए घरवाले

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 24, 2020 11:13 am IST, Updated : Dec 24, 2020 11:13 am IST

प्रोमो में दिखाया गया है कि राखी सावंत अजीबोगरीब हरकतें कर रही हैं। उन्हें देखकर जैस्मीन भसीन सहित अन्य घरवाले डर जाते हैं।

rakhi sawant ghost bigg boss 14- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: COLORSTV राखी सावंत का व्यवहार देख डर गए घरवाले !

पॉपलुर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नए सदस्यों की एंट्री के बाद हर दिन नया धमाल देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले ही घर के अंदर राखी सावंत, अर्शी खान, कश्मीर शाह, राहुल महाजन, मनु पंजाबी और विकास गुप्ता दाखिल हुए थे। इनमें से राखी सावंत इन दिनों चर्चा में हैं। कभी वो घर में झगड़ा करती दिखाई देती हैं तो कभी मजाकिया अंदाज में सभी को खूब एंटरटेन करती हैं, लेकिन अब दर्शकों को उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा, जो काफी डरावना है। उनकी अजीबोगरीब हरकतों को देख जैस्मीन भसीन सहित अन्य घरवाले भी हैरान हैं। 

कलर्स चैनल ने बिग बॉस 14 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें राखी सावंत शीशे के सामने खड़ी होकर अजीब बातें कर रही हैं। उनकी आंखों से आंसू भी टपक रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके अंदर कोई खौफनाक ताकत घुस गई है। 

Bigg Boss 14 22 Dec: विकास गुप्ता और सोनाली फोगाट की घर में एंट्री, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल​

वॉशरूम एरिया में राखी सावंत को ऐसी हरकतें करता देख जैस्मीन भसीन डर जाती हैं। वहीं, वो विकास गुप्ता के सामने कहती हैं- 'मैं 200 साल से खुश नहीं हूं और ये मेरी जगह है।'

आखिर राखी सावंत को क्या हुआ है और वो ऐसी हरकतें क्यों कर रही हैं.. ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement