1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'हम पांच' की टीवी पर वापसी से राखी विजन उत्साहित हैं बहुत खुश, निभाया था स्वीटी माथुर का रोल

'हम पांच' की टीवी पर वापसी से राखी विजन उत्साहित हैं बहुत खुश, निभाया था स्वीटी माथुर का रोल

 Published : Apr 10, 2020 05:44 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 06:35 pm IST

'हम पांच' की कहानी आनंद माथुर, उसकी दूसरी पत्नी बना माथुर और उनकी पांच बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

 राखी विजन- India TV Hindi
 राखी विजन ने निभाया था स्वीटी माथुर का रोल

मुंबई: अभिनेत्री राखी विजन टीवी पर 15 साल से अधिक समय के बाद मशहूर कॉमेडी शो 'हम पांच' की वापसी से बेहद उत्साहित हैं। 'हम पांच' एक बार फिर 13 अप्रैल से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहा है। शो की कहानी आनंद माथुर, उसकी दूसरी पत्नी बना माथुर और उनकी पांच बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

राखी ने कहा, "जी टीवी पर 'हम पांच ' की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह सिर्फ इसलिए नहीं है कि शो की आखिरकार वापसी हो रही है बल्कि इसलिए भी है कि यह ऐसे समय में आ रहा है जब कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से हर कोई घर में है। वास्तव में यह लोगों की मांग के कारण भी वापस आ रहा है जो केक पर चेरी की तरह है। मुझे अच्छी तरह याद है कि हमने नौ साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया और हर एपिसोड के साथ इसकी टीआरपी बढ़ती गई। हम लोगों को हंसाते और आनंद लेते। तो मुझे लगता है कि यह वापस आकर हर किसी का मनोरंजन करने का उचित समय है। शो को देखने के दौरान दर्शक अपनी परेशानियां भूल जाएंगे।"

शो में राखी ने स्वीटी माथुर का किरदार निभाया था।

इनपुट- आईएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन