1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'राम सिया के लव-कुश' फेम शाहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

'राम सिया के लव-कुश' फेम शाहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 12, 2020 08:53 am IST,  Updated : Feb 12, 2020 09:14 am IST

सीरियल राम-सिया के लव कुश में जनक का किरदार निभाने वाले है एक्टर शहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है।

शहबाज खान- India TV Hindi
शहबाज खान

'राम सिया के लव कुश' फेम एक्टर शाहबाज खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवाराा पुलिस थाने में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। शाहबाज पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज कराया गया है।

शाहबाज चंद्रकांता, युग, अफसर बिटिया,कर्मफल दाता शनि, द ग्रेट मराठा जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

shahbaz khan
शाहबाज खान

सीरियल्स के साथ शाहबाज कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म मेजर साहब, सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद और सनी देओल की द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाए जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन