1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने फैंस से पूछा सीरियल से जुड़ा सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने फैंस से पूछा सीरियल से जुड़ा सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

 Published : Jul 03, 2021 08:42 am IST,  Updated : Jul 03, 2021 08:42 am IST

सुनील लहरी ने 'रामायण' सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

ramayan laxman sunil lahri- India TV Hindi
'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने पूछा फैंस से सवाल, क्या आपको पता है जवाब ? Image Source : INSTAGRAM: SUNIL_LAHRI

रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को लोकप्रियता हासिल हुई। पिछले साल लॉकडाउन में जब इस शो को दोबारा टेलीकास्ट किया गया तो सभी स्टार्स फिर से सुर्खियों में आ गए। लक्ष्मण का रोल करने वाले एक्टर सुनील लहरी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर पुरानी यादों को साझा करते हैं। अब उन्होंने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर कर फैंस से एक सवाल पूछा है। 

सुनील लहरी ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो लक्ष्मण के किरदार में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "आज फिर एक और सवाल क्या आप बता सकते हैं ये कब का दृश्य (सीन) है और इसमें लक्ष्मण ने हाथ में रस्सी और कंधे पर कुल्हाड़ी लेकर क्या डायलॉग बोला है... बहुत ही सिंपल और छोटा सा डायलॉग है।'

'रामायण' की 'सीता' बनीं 'शक्ति', नए सीरियल में अपने किरदार की दिखाई झलक

अभिनेता के इस पोस्ट पर कई फैंस ने अपना जवाब लिखा है। एक यूजर ने लिखा- "कैसा स्वप्न भाभी? सीन जब लक्ष्मण जी लकड़ियां लेने जा रहे थे।" दूसरे यूजर ने लिखा- "मैं वन से लकड़ियां ले आया हूं।"

इससे पहले भी सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर 'रामायण' सीरियल के एक सीन की फोटो शेयर कर फैंस से पूछा था कि 'क्या आप जानते हैं ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है?'

गौरतलब है कि पौराणिक धारावाहिक रामायण की बात करें तो इस शो ने 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज होने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसे पिछले साल लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित किया गया था, जिसके बाद सीरियल ने फिर दर्शकों की संख्या के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 

रामायण में विभिन्न भूमिका अदा करने वाले कलाकारों की पहचान दशकों से भारतीय हस्तियों के तौर पर बन चुकी है। राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी, रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी और हनुमान के रूप में दारा सिंह को आज भी उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन