1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण के प्रसारण ने तोड़ डाले TRP के सारे रिकॉर्ड, छोड़ दिया कई सीरियल्स को पीछे

रामायण के प्रसारण ने तोड़ डाले TRP के सारे रिकॉर्ड, छोड़ दिया कई सीरियल्स को पीछे

 Published : Apr 03, 2020 10:47 am IST,  Updated : Apr 03, 2020 11:07 am IST

जनता के मनोरंजन के लिए कई पुराने सीरियल का दोबारा टेलिकास्ट शुरू किया गया है। दोबारा प्रसारित हो रही रामायण ने टीआरपी के कई रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

ramayan trp- India TV Hindi
रामायण टीआरपी Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इस दौरान लोगों को घर में रहने और उनके मनोरंजन के लिए कई पुराने सीरियल्स का दोबारा टेलिकास्ट शुरू किया गया है। इस दौरान रामायण, महाभारत, देख भाई देख जैसे कई पुराने सीरियल्स का टेलिकास्ट शुरू हो चुका है। रामायण का रोज सुबह 9 बजे और रात 9 बजे प्रसारण होता है। इस सीरियल से टीआरपी में कई सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है।

इस हफ्ते की टीआरपी आई है। जिसमें बताया गया है कि 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेममेंट केटेगरी के मामले में यह बेस्ट बन गया है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने रामायण की टीआरपी की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया- यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने 2015 के बाद से एक हिंदी GEC शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त की है।

लोगों की डिमांड पर शक्तिमान, महाभारत, रामायण, चाणक्य देख भाई देख, बुनियाद, सर्कस और ब्योमकेश बक्शी का दोबारा प्रसारण हो रहा है।

आपको बता दें 3 अप्रैल को रामायण का प्रसारण सुबह 9 बजे से थोड़ा लेट किया गया है। क्योंकि पीएम मोदी जनता को संबोधित करने वाले थे। शो 12 मिनट की देरी से शुरू हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन