1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेपाल के पीएम ने भगवान राम को बताया था नेपाली, रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने किया मजेदार ट्वीट

नेपाल के पीएम ने भगवान राम को बताया था नेपाली, रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने किया मजेदार ट्वीट

 Published : Jul 21, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 04:47 pm IST

नेपाल के पीएम ओली के भगवान राम को नेपाली बताने पर रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने मजेदार ट्वीट किया है।

dipika chikhlia- India TV Hindi
दीपिका चिखलिया Image Source : INSTAGRAM/DIPIKACHIKHLIATOPIWALA

कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था।  इस दौरान दर्शकों के मनोरजंन के लिए रामायण का एक बार फिर टेलिकास्ट किया गया था। दर्शकों से इस सीरियल को दोबारा ढेर सारा प्यार दिया। हाल ही में नेपाल के पीएम ने दावा किया था कि भगवान श्रीराम का जन्म नेपाल में हुआ था। इस पर सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने मजेदार ट्वीट शेयर किया है।

दीपिका चिखलिया ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- हनुमान जी भी आश्चर्यचकित हैं। इस फोटो में लिखा है प्रभु आपने कभी बताया नहीं कि आप नेपाली हो।

सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।वह रामायण से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर करती रहती थीं।वह जल्द ही सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी। रामायण से उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है।

आपको बता दें नेपाल के पीएम केपी ओली ने कहा है कि भगवान राम भारतीय नहीं हैं बल्कि नेपाली हैं। नेपाली मीडिया ने केपी ओली का बयान सामने लाया है जिसमें वो कह रहे हैं- ''असली आयोध्या नेपाल में है,  ना कि भारत में है। भगवान राम नेपाली हैं भारतीय नहीं।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन