1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गांव में फंसी रतन राजपूत ने फैंस को दी ठंडे से दूर रहने की सलाह, कोरोना से बचने की बताई टिप्स

गांव में फंसी रतन राजपूत ने फैंस को दी ठंडे से दूर रहने की सलाह, कोरोना से बचने की बताई टिप्स

 Published : Apr 13, 2020 06:59 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 06:59 am IST

टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत बिहार के गांव में फंसी हुई हैं। वह यहां से निकल नहीं पाईं।

Ratan Raajputh- India TV Hindi
टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत बिहार के एक गांव में फंस गई हैं Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने गांव में फंस गई हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें कितनी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। वहां बाथरूम से लेकर तमाम चीजों की दिक्कतें हो रही हैं। अब रतन ने फैंस को ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही कोरोना वायरस से बचने के टिप्स भी बताए हैं।

रतन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गर्म पानी से स्टीम लेती नज़र आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समय ठंडे खाने-पीने की चीजों से दूर रहे, क्योंकि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होने की आशंका रहती है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर फ्लू से बचना है तो गर्म पानी में पुदीने की पत्ती और अजवाइन को डालकर दिनभर में एक या दो बार भांप लेने से फायदा होगा। साथ ही पानी में नमक या हल्दी मिलाकर गरारा करने से भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कैप्शन के आखिरी में लिखा है, 'इस गर्मी में ये नया फंडा, नो ठंडा.. नो ठंडा।'

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद कई लोग जहां-तहां फंस गए हैं। इनमें से टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत भी बिहार के गांव में फंसी हुई हैं। वह यहां से निकल नहीं पाईं। गांव में ही उन्हें किसी ने कमरे मुहैया करा दिए हैं।

रतन राजपूत राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, महाभारत और संतोषी मां जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2013 में पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन