रामानंद सागर की 'रामायण' 90s के सुनहरे दौर में सबसे मशहूर शो था। जब ये टीवी शो आता था तो लोग इन्हें देखने के लिए घरों में ही रहते थे, गलियां सुनसान हो जाती थीं। लोग चप्पल-जूते उतारकर यह शो देखा करते थे। लोग टीवी पर फूल-मालाएं चढ़ाया करते थे। इस टीवी शो ने जो इबारत लिखी है उसे कभी ना दोहराया जा सकता था ना मिटाया जा सकता है। आज जब लॉकडाउन की वजह से गलियां सुनसान हैं और लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं तो सोशल मीडिया पर डिमांड उठी कि दूरदर्शन पर रामायण फिर से टेलीकास्ट होना चाहिए।
Related Stories
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट करके बताया है कि जनता की मांग पर रामायण लौट आया है। उन्होंने ट्वीट करके शो के ऑनएयर होने की तारीख और वक्त बताया है। प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट करके लिखा है- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा ।
रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने राम-सीता का रोल प्ले किया था, लोग इन्हें सचमुच ही भगवान राम और सीता का स्वरूप समझते थे और आशीर्वाद लेते थे। हाल ही में ये सितारे चर्चा में तब आए जब कपिल शर्मा के शो में राम, सीता और लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सितारे नजर आए।