1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या 'तुझसे है राब्ता' शो छोड़ रही हैं रीम शेख? जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

क्या 'तुझसे है राब्ता' शो छोड़ रही हैं रीम शेख? जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

 Published : Aug 26, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 07:05 pm IST

रीम शेख शो में कल्याणी की भूमिका में नजर आती हैं, जानिए शो छोड़ने की खबरों पर रीम ने क्या कहा?

क्या 'तुझसे है राब्ता' शो छोड़ रही हैं रीम शेख? - India TV Hindi
क्या 'तुझसे है राब्ता' शो छोड़ रही हैं रीम शेख? Image Source : INSTAGRAM/REEMSHAIKH

मुंबई: अभिनेत्री रीम शेख ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह तुझसे है राब्ता में कल्याणी की अपनी भूमिका नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा, "'तुझसे है राब्ता' को छोड़ने के बारे में कई तरह की अटकलों के बाद मैं अपना रुख साफ करना चाहूंगी और अपने प्रशंसकों को आश्वस्त करना चाहूंगी कि मैं शो करना जारी रखना चाहती हूं। कल्याणी का किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है और शो में जल्द ही आपको मनोरंजक मोड़ देखने मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने हाल ही में शो के निर्माताओं के साथ कुछ रचनात्मक पहलुओं के बारे में चर्चा की थी, हालांकि हम मतभेद को दूर करने और एक परिणामदायक सर्वसम्मति पर पहुंचने में सफल रहे हैं। जिस तरह से मेरा चरित्र वर्तमान में आकार ले रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं और अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।"

ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती का चैट सामने आने के बाद सुशांत की बहन का आया ये रिएक्शन

शो ने पांच साल का लीप लिया है। जी टीवी शो में मल्हार की भूमिका निभा रहे अभिनेता सेहबान अजीम ने लीप के बारे में बात करते हुए कहा, "हम अपने दर्शकों और प्रशंसकों से बहुत प्यार करते हैं। कल्याणी और मल्हार सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ऑन-स्क्रीन जोड़ों में से एक हैं, लेकिन आगामी लीप निश्चित रूप से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगी और मुझे यकीन है कि वे मेरे दूसरे पक्ष को देखने का आनंद लेंगे।"

सुशांत सिंह राजपूत केस: कूपर अस्पताल पहुंची CBI की टीम, डॉक्टरों से हो रही है पूछताछ

आईएएनएस इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन