1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT पर रिलीज हुई 'विश्वनाथ एंड सन्स', छाई सूर्या-ममिता बैजू की जोड़ी, फिल्म देखने से पहले पढ़ें X रिव्यू

OTT पर रिलीज हुई 'विश्वनाथ एंड सन्स', छाई सूर्या-ममिता बैजू की जोड़ी, फिल्म देखने से पहले पढ़ें X रिव्यू

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 12, 2026 10:53 am IST,  Updated : Sep 12, 2026 10:53 am IST

'विश्वनाथ एंड सन्स' अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। सूर्या और ममिता बैजू की यह फिल्म देखने के बाद अब दर्शकों ने X पर इसके रिव्यू शेयर किए हैं।

Vishwanath and Sons on OTT- India TV Hindi
विश्वनाथ एंड सन्स Image Source : INSTAGRAM/@ACTORSURIYA

अगर आप भी इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ शानदार देखने कि तलाश में है और समझ नहीं आ रहा है कि क्या देखना चाहिए तो सूर्या की नई फिल्म अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं 'विश्वनाथ एंड सन्स' की, जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज थी और अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। तमिल फैमिली ड्रामा 'विश्वनाथ एंड सन्स' आखिरकार 11 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर आ गई है। वेंकी अटुलुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिन लोगों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी, वे अब इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। अब X पर दर्शकों ने इसे रिव्यू दिए हैं।

'विश्वनाथ एंड सन्स' ओटीटी पर रिलीज

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। दर्शक इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में देख सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, 'वो कहीं और नहीं, यहीं हैं। विश्वनाथ एंड सन्स को नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देखें और नेटफ्लिक्स पर साउथवर्जन सर्च करके साउथ की बेहतरीन फिल्में और सीरीज एक्सप्लोर करें।'

'विश्वनाथ एंड सन्स' X यूजर्स रिव्यू

ओटीटी पर रिलीज होने के बाद कई दर्शकों ने X पर 'विश्वनाथ एंड सन्स' को लेकर अपने रिव्यू शेयर किए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म की कहानी, एक्टिंग और इमोशनल पलों पर चर्चा की। एक X यूजर ने ममिता बैजू की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें 'जेनरेशनल एक्ट्रेस' कहा। यूजर ने लिखा, 'ममिता बैजू एक जेनरेशनल एक्ट्रेस हैं। 'प्रेमलू' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' में उनके टैलेंट का पूरा इस्तेमाल किया गया है। वह अपने किरदार और सीन में एक जादुई एनर्जी ले आती हैं।'

एक और यूजर ने लिखा, 'विश्वनाथ एंड सन्स मजेदार और इमोशनल फिल्म है। राधिका गारू और ममिता के बीच की केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी, जब किरदार की मौत हुई तो सच में बहुत दुख हुआ। याद नहीं कि आखिरी बार ऐसा कब महसूस हुआ था। फिल्म के पहले हाफ में मैडी के रोल में ममिता ने महफिल लूट ली। दूसरा हाफ प्रेडिक्टेबल है। अच्छी फिल्म है।'

Vishwanath and Sons on OTT
Image Source : X/@SID7771,RAKR_IMPERFECT,PAVANTARGARYEN'विश्वनाथ एंड सन्स' X यूजर्स रिव्यू

विश्वनाथ एंड सन्स की कहानी क्या है?

'विश्वनाथ एंड सन्स' की कहानी एक मशहूर ओलंपियन शूटर की है, जो अपने बीमार बच्चे की मदद के लिए डोनर की तलाश में अमेरिका जाता है, लेकिन एक अनचाहा रोमांस उसकी तलाश को मुश्किल बना देता है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने दुनिया भर में 208.87 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 122.02 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों में इसका कलेक्शन 67.75 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने अपने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

ये भी पढ़ें - सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, ग्लोबली कमाए 100 करोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन