1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, ग्लोबली कमाए 100 करोड़

सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, ग्लोबली कमाए 100 करोड़

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 17, 2026 11:39 am IST,  Updated : Aug 17, 2026 11:39 am IST

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीन दिनों में दुनिया भर में 110.22 करोड़ रुपये की कमाई की। तीन दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Suriya- India TV Hindi
सूर्या Image Source : INSTAGRAM/@ACTORSURIYA

सूर्या और ममिता बैजू की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी और रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 110 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 20.55 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे भारत में इसकी तीन दिनों की कुल नेट कमाई 58.15 करोड़ रुपये हो गई। विदेशों में लगभग 43 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई अब 110.22 करोड़ रुपये हो गई है। इसके पहले सूर्या की 'करुप्पु' रिलीज हुई थी, जिसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

सूर्या की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार

'विश्वनाथ एंड सन्स' शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और भारत में इसकी शुरुआती नेट कमाई 15.35 करोड़ रुपये थी। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 22.25 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, रविवार को हुई 20.55 करोड़ रुपये की कमाई शनिवार के मुकाबले 7.6 प्रतिशत कम थी, फिर भी फिल्म लगातार दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर बनी रही।

विश्वनाथ एंड सन्स की 100 करोड़ क्लब में एंट्री

भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई 58.15 करोड़ रुपये है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 67.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशी बाजार से 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जिससे फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 110.22 करोड़ रुपये हो गई है। वीकेंड के आंकड़े बताते हैं कि पहले दिन के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही। शनिवार को अच्छी-खासी बढ़त देखी गई और रविवार को भी वह रफ्तार बनी रही। 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने सिर्फ तीन दिनों में दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। अब यह देखना होगा कि क्या फिल्म दूसरे हफ्ते के आखिर में रफ्तार बनाए रख पाती है।

तमिल और तेलुगु में दर्ज की अच्छी ऑक्यूपेंसी

रविवार को फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन में ऑक्यूपेंसी के अच्छे आंकड़े दर्ज किए गए। तमिल वर्जन में कुल मिलाकर 57.58 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो में 38.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, जो दोपहर में बढ़कर 65.77 प्रतिशत हो गई। शाम के शो में 64.69 प्रतिशत और रात के शो में 56.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। तेलुगु वर्जन का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा, जिसमें कुल मिलाकर 72.86 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शो में 56.67 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, जबकि दोपहर के शो में यह आंकड़ा 79.58 प्रतिशत तक पहुंच गया। ऐसे में इसने 66.92 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें - कभी सूर्या से 3 गुना ज्यादा कमाती थीं पत्नी ज्योतिका, अब 30 गुना कम हुई कमाई, पति के सामने ही एक्ट्रेस का खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन